Facts & Mystery

कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को सफलता क्यों नहीं मिलती? जानिए इसका रहस्य

जब से आप इस संसार में आये हो आप को लोगों से एक ही नसीहत मिलती रही है कि अगर सफल होना है तो कड़ी मेहनत करो। पैदा होते ही माँ-बाप भी इसी बात को आपके मन में भर देते हैं, कई उदाहरण भी देते हैं जिससे आपको उनकी बात और सही लगे। देखा जाये तो यह बात कुछ हद तक तो सही है, पर हर बार ऐसा नहीं होता है।

मेहनत के बाद भी सफलता क्यों नहीं मिलती

कई बार किसी काम में बहुत कड़ी मेहनत करते हैं पर कुछ नया नहीं करते बस मेहनत ही करते रहते हैं ऐसे में आपको उस काम में वह सफलता नहीं मिलती है जिसकी आपको चाह है। आप भी सोचते होंगें कि जब आप मेहनत करते हैं तो आपको सफलता क्‍यों नहीं मिलती। अगर आप इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो आपको इससे पहले खुद से कुछ सवाल पूछने होंगें जो आपको बता देंगें कि आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता क्‍यों नहीं मिल पा रही है।

क्‍या आपका लक्ष्‍य स्‍पष्‍ट है ?

आपको किसी भी काम करने से पहले एक लक्ष्य निर्धारित करना होता है ऐसा ना करने पर आप आसानी से भटक सकते हैं और कड़ी मेहनत करके भी कुछ खास हासिल नहीं कर पायेंगे। । अगर लक्ष्‍य आपकी रूचि, क्षमताओं और सपनों से जुड़ा होगा तो आपको उसमें सफलता भी जरूर हासिल होगी। उसे प्राप्‍त करने के लिए आप हर समय प्रेरित रहेंगें और आपको किसी बाहरी प्रेरणा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

क्या आपका लक्ष्य आपके द्वारा लिया गया है

अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादातर लोग एक भेढ़ चाल में चलते रहते हैं, किसी ने ऐसा किया तो वह इसमें सफल हुआ तो मैं भी यही करूँगा। लोग किसी ओर को देखकर अपना लक्ष्य बनाते हैं और कभी- कभी पारिवारिक कारण भी इसके पीछे जिम्मेदार होते हैं। खुद का लक्ष्य ना होने के कारण आपका उसमें मन नहीं लगता है जिस कारण आप अपना पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं और अगर कड़ी मेहनत भी करते हैं तो बस एक दायरे में ही सिमट कर रह जाते हैं।

सही समय पर सही दिशा में प्रयास

अगर आप किसी भी लक्ष्‍य को पाने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत करते हैं तो ये आपको सफल बनाएगा, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। दरअसल, कड़ी मेहनत से भी ज्‍यादा जरूरी होता है सही समय पर सही दिशा में प्रयास करना। जब तक आप स्‍मार्ट वर्क को हार्ड वर्क से नहीं जोड़ेंगें तब तक सफलता आपसे दूर ही रहेगी। समय और हालात के अनुसार वो काम करिये जो उस समय जरूरी हो। बेकार की चीज़ों पर मेहनत करेंगें तो उससे नुकसान आपको ही होगा।

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button