Facts & Mystery

मानव स्वभाव से जुड़े कुछ अद्भुत वैज्ञानिक तथ्य, जो अपने आप में है बेहद विचित्र

Manav Swabhav Hindi –  स्वभाव एक ऐसा विषय है जिस पर वैज्ञानिक कई वर्षों से लगातार रिसर्च करते आ रहे हैं। मानव स्वभाव भी अपने आप में बहुत जटिल विषय है, हम मानवों का स्वभाव एक दम बदलता रहता है। आज हम इसी विषय पर आपको बतायेंगे कि आखिर विज्ञान मानव के स्वभाव के बारे में क्या कहता है।

1. मानसिक प्रयास- मनोवैज्ञानिक की मानें तो किसी भी इंसान को झूठ बोलने के लिए बहुत सारे मानसिक प्रयास की जरुरत पड़ती है। इसी वजह से झूठ बोलने वाला शख्स छोटे-छोटे वाक्यों का इस्तेमाल करता है क्योंकि उन्हें बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल करने में मुश्किल होती है।

2. विश्वास- कई बार हम अच्छे दिखने वाले इंसान पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं। फिर चाहे वो झूठ ही क्यों ना बोल रहा हो लेकिन आप उस पर विश्वास कर ही लेते हैं।

4. मल्टी टास्किंग- आमतौर पर हर कोई शख्स एक बार में दो काम नहीं कर सकता है। लेकिन कई बार हम एक समय में दो काम करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने वाले लोगों को मल्टी टास्कर कहा जाता है। मगर सच्चाई यह है कि हम एक समय पर एक काम में ही फोकस कर सकते हैं।

5. स्वभाव- वैज्ञानिकों ने शोध के जरिए इस बात का पता लगाया है कि मोबाइल पर की गई 37 प्रतिशत बातचीत झूठ पर आधारित होती है। वहीं फेस टू फेस सामने की गई बातचीत सच्ची होती है।

6. वोटिंग- वोटिंग लिस्ट में जिस उम्मीदवार का नाम सबसे ऊपर होता है उसके जीतने के चांस बाकी सभी उम्मीदवार की तुलना में काफी ज्यादा होते हैं। इसकी वजह भी मानव स्वभाव है। रिसर्च के अनुसार मनुष्य पहले नंबर की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं।

7. कम आत्मविश्वास- जिन लोगों में कम आत्मविश्वास होता है वो दूसरे लोगों को कम आंकते हैं और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग अपनी असफलताओं के लिए दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं।

8. कठोरता- आपकी बैठने वाली जगह आपके स्वभाव को नियंत्रित करती है। अगर आपके बैठने वाली जगह कठोर है तो इससे आपका स्वभाव कठोर हो जाएगा और आपके रिश्तों में भी जटिलता आती है।

9. फैसले- कई बार गुस्से और जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको परेशानी में डाल देते हैं। जिसकी वजह से आगे चलकर आपको पछतावा हो सकता है। इसलिए फैसला लेते समय खुद को शांत रखें।

10. ध्यान- एक मनुष्य ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट तक अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित कर सकता है। अगर आपको लगता है कि आप एक ही जगह पर काफी देर तक ध्यान लगा सकते हैं तो आप गलत हैं।

यह भी जानें – मानव (Humans) पृथ्वी का मूल निवासी नहीं है , जानें इस अद्भुत रहस्य को

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button