Facts & Mystery

जानिए भारत की हैरान कर देने वाली इन बातों को ! (India Facts In Hindi)

150 सदस्यों का एक भारतीय परिवार , उल्का पिंड से बनी एक भारतीय झील..

नमस्कार मित्रों ! कैसे हैं आप सब ? अगर आप आज इस लेख को पढ़ रहें हैं तो , आपको ढेर सारी बधाइयाँ ! क्योंकि एक भारतीय होने के नाते मेँ आज आप सभी लोगों को हमारे देश भारत के बारे में (India facts in Hindi) कई महान व हैरान कर देने वाली बातों को बताऊंगा | खैर महान से याद आया की मैंने हाल ही में हमारे देश की मुकुट यानी महान हिमालय पर्वत के बारे में बहुत सारे अद्भुत बातों को एक लेख में लिखा हुआ हैं | तो , अगर आप चाहें तो उस लेख को भी आप एक बार अवश्य देख सकते हैं |

जानिए भारत की हैरान कर देने वाली बातों को - India Facts In Hindi.
इस्रो ने किया था इतना संघर्ष | Credit Stars Of Milkyway.
कुछ इतिहास के पन्नों से ! :-

पृथ्वी में अगर कोई देश ऐसा है जहां के कण-कण में महानता बसी हुई है , तो वह देश सिर्फ और सिर्फ भारत हैं | प्राचीन काल से भारत को विश्व गुरु कहा जाता आ रहा हैं | आप को जान कर के हैरानी होगा की मध्य युग तक भारत का कुल घरेलू उत्पाद (GDP) पृथ्वी के कुल घरेलू उत्पाद (GDP) का 50% था | जी हाँ ! 50% | खैर बाद में कई विदेशी शासकों ने आ कर भारत की अर्थ नीति को दुर्बल बना दिया , परंतु आज फिर एक बार हमारा महान देश अपनी पुरानी गौरवशाली इतिहास को फिर एक बार हासिल करने में जुट गया हैं |

मित्रों ! आज भारत की कुल आबादी 133 करोड़ के आस पास है और कुल आबादी के 50% हिस्सा भारत (india facts in hindi) की युवा जनता हैं | पूरे विश्व में शायद ही ऐसा कोई दूसरा देश होगा जिसके पास इतनी ज्यादा युवा जनता होगा | इसलिए मेँ पूरे दावे के साथ कह सकता हूँ की एक दिन इसी युवाओं की ताकत से भारत एक विश्व शक्ति में परिवर्तित हो सकता हैं |

मैंने आगे भारत से जुड़ी कई रोचक तथ्यों को आपके लिए लिखा है | इसलिए लेख के आगे आने वाले हिस्सों को धैर्य के साथ पढ़ें |

भारत के बारे में हैरान कर देने वाली रोचक तथ्य – Most Surprising India Facts In Hindi.

तो , इंतजार किस बात की कर रहें हैं ! आगे पढिए भारत से जुड़ी कई दिलचस्प (India Facts In Hindi) बातों को |

1. क्या आप को पता है की भारत” का नाम कहाँ से आया हैं ! :-

अकसर लोगों अपने देश का नाम तो सही से बोल देते हैं | परंतु उनको क्या पता होता है की यह नाम कहाँ से आया हैं ? नहीं न ! इसलिए हमें यह जानना बहुत जरूरी है की आखिर यह नाम कहाँ से आया हैं | मित्रों ! मेँ आपको बता दूँ की हमारे देश का नाम भारत”  होने के पीछे कई सारे कारण हैं | जैसे की कई इतिहासकार मानते हैं कीमहाभारत” के नाम से देश का नाम भारत हुआ |

तो , कई इतिहास कार यह मानते हैं की महाराजा भरत चक्रवर्ती”  के नाम के अनुसार हमारे देश का नाम भारत पड़ा  | खैर भारत की अंग्रेजी नाम “India” सिंधु (Indus) नदी के नाम से ही तय हुआ हैं ..

2.दुनिया की सबसे प्राचीन जन आबादी वाला स्थान है भारत का यह सहर ! :-

आज दुनिया में कई हजारों सहर है जहां इंसान बस रहा हैं | परंतु क्या आप जानते है की दुनिया का सबसे प्राचीन जन आबादी वाला स्थान भारत का सहर वाराणसी” हैं | प्रभु शिव जी” के द्वारा इस सहर को 5000 सालों पहले बसाया गया था |

3.दूसरा सबसे बड़ा वैज्ञानिकों की आबादी मौजूद है भारत के अंदर :-

आपने हाल ही मेँ ISRO के चंद्रयान-2 मिसन के बारे में जरूर कुछ न कुछ पढ़ा ही होगा | इन सभी महत्वाकांक्षी मिसनों के पीछे हमारे मेहनती वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा हाथ हैं | आप को जान कर हैरानी व गर्व होगा की दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा वैज्ञानिकों की संख्या भारत में हैं |

4.उल्का पिंड के टकराने से भारत में बनी है यह झील :-

वाकई में मित्रों ! भारत से जुड़ी रोचक तथ्यों (india facts in hindi) को लिखते हुए मुझे खुद भी बहुत ही हैरानी हो रही हैं और हो भी क्यूँ न ! जब एक उल्का पिंड के टकराने से यह झील जब बनी हुई हो | मित्रों ! महाराष्ट्र के अंदर मौजूद लोनर (Lonar) झील एक उल्का पिंड के टकराने से बनी हुई हैं |

Crater Formed Lake - Lonar Lake.
लोनर झील की फोटो | Credit : Telengana Today.

52,000 हजार साल पहले यह झील औरंगाबाद से 4 घंटे दूरी पर एक उल्का पिंड के टकराने से बना हुआ था |

5.अंग्रेजी बोलने बाले दुसरा सबसे बड़ा आबादी बाला देश है भारत ! :-

हिन्दी हमारे देश का राष्ट्र भाषा है , परंतु आपको जानकर हैरानी होगा की भारत के अंदर हिन्दी से ज्यादा आपको अंग्रेजी बोलने बाले लोग मिलेंगे | इसी कारण से पूरे पृथ्वी में अंग्रेजी बोलने बाले दूसरे सबसे अधिक लोगों की संख्या भारत के अंदर मौजूद हैं | यह सब उपनिवेश वाद का ही तो कमाल हैं !

6.गुरुत्वाकर्षण रहित रास्ता (Anti gravity Road) मौजूद है भारत के अंदर , खुद व खुद वाहन चढ़ते है ऊँची-ऊँची पहाड़ :-

प्रकृति का नियम है की कोई भी वस्तु अगर घाटी चढ़ता है या चढ़ान मेँ है तो वह गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ऊपर से नीचे खिसकता हुआ आ जाएगा | परंतु मित्रों भारत में एक ऐसा रास्ता भी है , जहां चढ़ान के समय कोई वस्तु घाटी के ऊपरी हिस्से से लुढ़क कर नीचे नहीं आता हैं | इस  रास्ते के ऊपर कोई भी चीज़ गुरुत्वाकर्षण बल के विपरीत नीचे से ऊपर खुद व खुद चढ़ कर जाती हैं |

India's Anti Gravity Road.
गुरुत्वाकर्षण रहित रोड | Credit : Latest News.

तुलसी श्याम मार्ग” नाम से परिचित यह रास्ता गुजरात के अमरेली जिले के अंदर मौजूद हैं | मित्रों भारत के बारे में इन दिलचस्प (India facts in hindi) बातों को जान कार आपको कैसा लग रहा हैं ! कॉमेंट कर के एक बार जरूर बताएं | आपका जवाब हमें बहुत प्रेरित करता हैं |

7.दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल मौजूद है भारत के अंदर :-

जी हाँ ! आपने जो शीर्षक अभी-अभी पढ़ा है , वह पूर्ण रुप से सही और सच हैं | लखनऊ के अंदर एक ऐसा स्कूल है , जो की अपने यहाँ पढ़ने वाली छात्रों (student) के संख्या कारण दुनिया भर में मशहूर हैं |

मेँ यहाँ बात कर रहा हूँ मोंटीसॉरी स्कूल की  | यह स्कूल छात्रों के संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल हैं | इस स्कूल के अंदर 45,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं | क्या आपको इस स्कूल के बारे में इस से पहले पता था ?

8.इस्रो का पहला रॉकेट साइकल पर लाद कर लिया गया था :-

दोस्तों ! जब भी मेँ ISRO की बात करता हूँ , तो पता नहीं कैसे मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं | आज इस्रो मंगलयान से ले कर चंद्रयान-2 बना चुका हैं | आने वाले समय में यह गगनयान के जरिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रीओं को अंतरिक्ष में छोड़ने वाला हैं | परंतु मित्रों क्या आपको पता है आज इतने बड़े-बड़े मिसनों को सफलता से अंजाम देता यह इस्रो अपने अस्तित्व के लिए अपने प्रारंभिक समय में काफी संघर्ष किया हैं |

यकीन नहीं आता तो यह तस्वीर को देख लीजिए , क्योंकि यही तस्वीर खुद व खुद बहुत कुछ बता देता हैं | मित्रों ! इस्रो का पहला रॉकेट एक साधारण साइकल से लदा हो कर लिया गया था | तो , अब बताइए भारतीय हो कर कैसा महसूस हो रहा हैं ! मुझे तो बहुत ही गर्व हो रहा हैं की मेँ एक भारतीय हूँ |

9.भारत में मौजूद है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क (Road Network) :-

हम लोग रोजाना कहीं जाने के लिए रस्तों का उपयोग करते हैं | परंतु क्या आपको पता हैं ! भारत (india facts in hindi) में दुनिया की दूसर सबसे बड़ा रोड नेटवर्क हैं | जी हाँ ! दोस्तों यह बात सत्य है | अमरीका के बाद भारत में वर्तमान में कुल 3 करोड़ 20 लाख 86 हजार 880 (32086880km) किलोमीटर का रास्ता मौजूद हैं |

मेँ आपको और भी बता दूँ की इतना लंबा रास्ता पृथ्वी से चाँद तक दो बार जा कर आया जा सकता हैं |

10.इस भारतीय परिवार में रहते हैं 150 से भी ज्यादा सदस्य ! अधिक जानने के लिए कृपया आगे पढिए :-

आपके परिवार में कितने सदस्य हैं ? चार , पाँच अच्छा ज्यादा से ज्यादा दस लोग होंगे | परंतु ठहरिए भारत के अंदर एक ऐसा परिवार भी रहता हैं जिसकी सदस्य संख्या 150 से भी ज्यादा हैं | जी हाँ ! 150 से भी ज्यादा | झटका लगा ना ! मुझे भी लगा था जब मैंने महाशय जिओना चाना” के इस अनोखी परिवार के बारे में पहली बार जाना था |

जानिए भारत की हैरान कर देने वाली बातों को - India Facts In Hindi.
दुनिया की सबसे बड़ी फॅमिली | Credit : You Tube.

महाशय जिओना मिजोरम के बक्टवोंग(Baktawng) के रहने वाले हैं | इन महाशय के 39 पत्नियाँ 14 बेटियाँ और 33 पोते-पोतियाँ हैं | खैर मुझे यहाँ पर एक बात समझ नहीं आ रही है की जहां लोगों से अपनी एक बीवी ही संभाला नहीं जाता वहीं यह महाशय कैसे इतना बड़ा परिवार और 39 बीवियाँ संभाल लेते हैं ! आश्चर्य की बात हैं |

11.सबसे तेजी से पृथ्वी घूमने बाला व्यक्ति एक भारतीय है ! :-

वाह क्या बात हैं ! यहाँ भी भारत का वर्चस्व हैं | मित्रों ! आपको सुनकर बड़ी ही खुशी होगी की एक भारतीय ने पृथ्वी को सबसे तेजी से घूमने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं |

बेनी प्रशाद” नाम के इन महाशय ने मात्र 6.5 साल के अंदर ही 257 देश घूम कर तेजी से दुनिया घूमने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिआ | वाकई में भारत से जुड़ी रोचक तथ्यों (india facts in hindi) का कोई सीमा ही नहीं हैं | क्योंकि ;

                                   ||”मेरा भारत महान”! ||

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button