Science

ये 5 स्मार्टफोन जनवरी में भारत में हो सकते हैं लॉन्च

नये साल के पहले महीने में  सीईएस 2017 में कई स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया गया। सीईएस एक मोबाइल और गैजेट्स का ईवेंट है जा विश्व की कई जानी-मानी कंपनिया अपने मोबाइल फोन को लॉन्च करती हैं। 

आज ऐसे 5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो इस महीने लॉन्च होंगे। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानकार आप खुद फैसला कर सकते हैं कि कौनसा स्मार्टफोन किस मामले में किसे टक्कर दे रहा है। इस महीने लेनोवो, शाओमी, ऑनर जैसी कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। हम आपको बता रहे हैं इस महीने लॉन्च होने जा रहे स्मार्टफोन्स के बारे में। जिनमें होंगे ये खास फीचर्स।

लेनोवो पी2

लेनोवो अपने नए स्मार्टफोन पी2 को 11 जनवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव प्रदर्शित करेगी। जानकारी के मुताबिक इसमें 5.5-इंच का फुल एचडी (1080पिक्सल) सुपर एमोलेड डिसप्ले होगा। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम/32जीबी इंटरनल स्टोरेज, 4जीबी रैम/32जीबी इंटरनल स्टोरेज, 4जीबी रैम/64जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑपशन के साथ आएगा। इसमें 13-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा व 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन मार्शमैलो 6.0 एंडरॉयड पर आधारित है।

शाओमी रेडमी नोट 4

शाओमी 19 जनवरी को नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 पेश कर सकती है। ड्यूल-सिम आधारित शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन MIUI 8 के साथ एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। साथ भी इसमें 5.5-इंच की FHD 1080×1920 पिक्सेल की कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले 401ppi के साथ दी गई है। फोन में एक डेका कोर मीडियाटेक हेलिओ X20 प्रोसेसर माली-T880 MP4 GPU के साथ दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए एक 13MP का रियर कैमरा व 5MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

नोकिया 6


नोकिया 6 को फिलहाल एक्सक्लूसिवली चाइना में लॉन्च किया गया है। लेकिन इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। स्मार्टफोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। नोकिया 6 एंडरॉयड 7.0 नुगट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 में पीडीएएफ के साथ 16-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

ऑनर 6एक्स

Source

हुआइर्व की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर ने सीईएस 2017 में ग्लोबली ऑनर 6एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। और यह स्मार्टफोन इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऑनर 6एक्स में 5.5-इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इस स्मार्टफोन के एक वेरियंट में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। दूसरे वेरियंट में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी दी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,340एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो ईएमयूआई 4.1 पर कार्य करता है।

नुबिया जेड11 मिनी एस

जेटीई भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। नुबिया जेड11 के बाद कंपनी अपना दूसरा स्मार्टफोन नुबिया जेड11 मिनी एस इस महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। नुबिया जेड11 मिनी एस में 5.2-इंच की फुल एचडी डिसप्ले होगा। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 होगा। इसके साथ ही यह 64जबी/128जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑपशन के साथ पेश किया जा सकत है। जेड11 मिनी एस 6.0 एंडरॉयड मार्शमैलो पर आधारित होगा। वहीं, इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई होगी।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button