![](https://vigyanam.com/wp-content/images/2018/01/kenya.jpg)
Amazing Facts About Kenya Hindi – केन्या एक जंगलो से भरा देश है, इस देश में आपको कई तरह के जानवर देखने को मिल जायेंगे। Kenya में आपको इतने घने जंगल दिखने को मिलेंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। यह अफ्रीका महाद्वीप का एक देश है और यहां पर शेर, चीता और हाथी जैसे जानवरों के पार्क और जंगल हैं।
केन्या एक बेहद खूबसूरत देश है और इस देश में कई ऐसे दिलचस्प जगह हैं जो विदेशी नागरिको को आकर्षित करती हैं.
विषय - सूची
आज हम आपको केन्या के बारे में ऐसे ही कुछ दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं.
# केन्या कई भाषाओं का देश है
केन्या में 67 अलग अलग तरीके की भाषाएँ बोली जाती हैं, कुछ शूत्रों की माने तो इनकी संख्या 68-69 के करीब भी हो सकती है। हालांकि देश की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी और स्वाहिली हैं, अन्य प्रमुख भाषाएँ अफ़्रीकी आदिवासी संस्कृति द्वारा लोगों से विकसित हुई हैं।
# बंदरो का है आतंक
केन्या में बंदरो का बहुत आतंक है, यहां बंदर राजा-महाराजाओं की तरह रहते हैं। बंदरों का आतंक इतना है कि कई लोग घरों से निकलने में भी डरते हैं। वैसे यहां लंगूर जाति के वानर ज्यादा पाये जाते हैं पर यह बंदर जाति बहुत शक्तिशाली होती है। 2016 में एक बंदर के ट्रांसफार्मर पर गिरने की वजह से पूरे देश के कई राज्यों की बिजली ठप्प पड़ गई थी।
# जड़ी- बूटी और चाय हैं मुख्य निर्यात
केन्या के मुख्य निर्यात में जड़ी बूटियां और चाय शामिल हैं वहां पर पर्याप्त मात्रा में तेल का भी उत्पादन किया जाता है। लेकिन इनमें से अधिकांश का उपयोग देश में किया जाता है और कुछ पड़ोसी देशों को निर्यात किया जाता है।
# जंगली जानवर कहीं भी दिख सकते हैं
अगर आप केन्या में है तो आपको किसी भी गली या बीच रोड़ पर शेर, तेंदूआ या चीता दिख सकता है। यहां जंगली भैंसे दिखना बहुत आम बात है। केन्या में जानवरों को एक तरह की पूरी आजादी मिलती है, और इन्हें देखने विश्व के कई देशों से पर्यटक आते हैं।
# यहां लोग रेफ्रिजरेटर नहीं रखते हैं
केन्या के लोग अक्सर कमरे के तापमान पर ही हर तरह का पेय पीना पसंद करते हैं, वे फ्रीज का प्रयोग नहीं करते हैं, किसी भी तरह का पेय पदार्थ हो ये लोग सामान्य तापमान पर ही पीते हैं। और इनका हर प्रकार का खाना भी इसी तापमान पर परोषा जाता है।
# 2 करोड़ वर्ष पुरानी है Great Rift Valley
वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि केन्या में पाए जाने वाली ग्रेट रिफ्ट घाटी 2 करोड़ वर्ष पहले बनाई गई थी। यह तब बननी शुरू हुई थी जब पृथ्वी अपनी आकृति बना रही थी।
यह भी जानें – पाकिस्तान के 9 बेहद अजीब कानून
# Kenya में भी है दहेज की प्रथा
दहेद की परंपरा केन्या में शदियों पुरानी है, भारत की तरह ठीक उल्टा है यहां लड़के वाले लड़की को दहेज में 10 गाये भेट करते हैं। ऐसा ना करने पर वह शादी नहीं मानी जाती है।
# कॉफी नहीं पीते हैं केनियन्स
कॉफी Kenya में एक बड़ा निर्यात है, लेकिन देश में इसका उपयोग नहीं किया जाता है। केन्या के लोगों का मानना है कि जहां कहीं भी कॉफी का उत्पादन होता है और जो भी करता है, उन्हें यह अपने देश के बाहर बेचना चाहिए, इसलिए केन्या के लोग चाय या बीयर पीते हैं।
# 100 वर्ष रहा अंग्रेजों का शासन
लगभग 100 वर्षों के लिए केन्या पर अंग्रेजों ने शासन किया था। केन्या को लंबे अरसे और संघर्ष के बाद 1963 में अपनी आजादी मिली।
# एकसाथ दिखते हैं सभी बड़े जानवर
यदि आपको 5 सबसे बड़े जानवर एक साथ देखने हैं तो केन्या चले आइये यहां आपको ‘बिग फाइव” जानवरों को देख सकते हैं – ये जानवर गेंडा, तेंदुए, शेर, भैंस, और हाथी हैं।
# Kenya की मुद्रा
केन्या की मुद्रा शिलिंग है एक शिलिंग एक अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
# Kenya के कुछ और तथ्य
- वैज्ञानिकों का मानना है कि केन्या शायद मनुष्यों का जन्मस्थान हो सकता है। लेकिन पूर्वजों की हड्डियों को वैज्ञानिकों ने तुर्काना बेसिन में खोजा था।
- केन्या में 80% से अधिक ईसाई हैं।
- केन्या लगभग 70 अलग-अलग जनजातियों का घर है।
- कॉफी और पर्यटन केन्या में सबसे बड़े उद्योग हैं।
- केन्या की 99% आबादी काले अफ्रीकी लोगों से बनी है।
- केन्या की अधिकांश बिजली जलविद्युत है।
- केन्या में साक्षरता दर लगभग 78% है।
- केन्या में आखिर बार 1922 में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था।
दोस्तों, ये थे केन्या से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। केन्या एक बेहद ही सुंदर देश है, यहां आप जंगली जीवन का आनंद उठा सकते हैं।