![](https://vigyanam.com/wp-content/images/2019/01/Bloon-Balloon-11-728x405.jpg)
Unbelievable Inventions In The World – इंसान के विकसित होने का सारा श्रेय उसकी कड़ी मेहनत और बुद्धिमत्ता को जाता है। इंसान ने पहले खुद को विकसित किया और फिर धीरे-धीरे अपनी आवश्यकतानुसार चीजों का आविष्कार करता गया और ये आविष्कार होना बंद नही हुए हैं इंसान आज भी आविष्कार कर रहा है। प्राचीन समय के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में आग और पहिया का नाम सबसे पहले आता है।
दुनिया की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आए दिन कुछ न कुछ आविष्कार होते रहते हैं। हम अपने आस पास जितनी भी चीजें देखते हैं लगभग सभी चीजें इंसान ने बनाई है जिसने लोगों के जीने का तरीका ही बदल दिया है। आविष्कार हमेशा काम को ठीक तरीके से और कम समय में करने के लिए किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आविष्कारों के बारे में जिनके बारे में पढ़ कर आपके होश उड़ जाएंगे। ये वो आविष्कार है जो भविष्य में हमें देखने को मिलेंगे।
विषय - सूची
1. हीलियम गुब्बारा
![](https://vigyanam.com/wp-content/images/2019/01/Bloon-Balloon-11.jpg)
Zero2infinity और World View Enterprise इन दो महत्वकांक्षी फर्मों ने हीलियम गुब्बारा का प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसमें बैठकर आप अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगें। अब आपको अंतरिक्ष में जाने के लिए रॉकेट की आवश्यकता नही होगी। हीलियम गुब्बारे ने ये काम आसान कर दिया है क्योंकि हीलियम गुब्बारा लंबे समय तक समताप मंडल में रह सकता है।
Zero2infinity फर्म 124,000 डॉलर में आपको अंतरिक्ष की यात्रा करवाएगी वहीं World View आपसे 75,000 डॉलर का भुगतान करवाएगी एक यात्रा के लिए।
2. पॉड टैक्सी
![](https://vigyanam.com/wp-content/images/2019/01/vehicle-front-1024x690.jpg)
पॉड टैक्सी जिन्हें झूलती हुई टैक्सी भी कहा जाता है। ये टैक्सियाँ सड़कों पर न चलकर रस्सियों से बने रास्तों पर हवाओं में चलेंगी। ये टैक्सियाँ भारत के गुरुग्राम शहर में चलेंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए चार हज़ार करोड़ के खर्च का अनुमान लगाया गया है। अभी ये टैक्सी केवल 12.5 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ही चलेंगी। आशा करते है ये काम जल्दी से खत्म हो और हमारे देश का नाम भी आविष्कारक देशो में शामिल हो सके।
3. ऊहो (Ooho)
![](https://vigyanam.com/wp-content/images/2019/01/ooho.jpg)
नाम सुनकर आपको बहुत अजीब सा लग रहा होगा परन्तु इसकी खासियत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ऊहो एक खाने योग्य पानी का बुलबुला है। अब वो दिन चले गए जब आप पानी पीने के लिए पानी की बोतलों का इस्तेमाल करते थे। ऊहो सीवीड(seaweed) से निकाल कर बनाया गया है। यदि इसे चार से छः सप्ताह तक प्रयोग में न लाया जाए तो यह अपने आप विघटित हो जाता है। इसे प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।
4. स्वायत्त कार(Autonomous Car)
![Image result for autonomous car bmw](http://cdn1.tnwcdn.com/wp-content/blogs.dir/1/files/2016/05/BMW-Vision-Next-100-796x398.jpg)
टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन में हर कंपनी कुछ न कुछ नया करना चाहती है। टेस्ला जो इलेक्ट्रिक कारों के लिए प्रसिद्ध है नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती रहती है। वहीं BMW ने स्वायत्त कार बनाने का फैसला किया है। ये वो कार है जो खुद से चलेगी और जिसके लिए कम मानवी प्रयासों की आवश्यकता होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम होगी। यह आविष्कार दुनिया में एक अलग पहचान बना सकता है।
5. गीफि(Geefi)
![](https://vigyanam.com/wp-content/images/2019/01/geefi.jpg)
ये एक ऐसा उपकरण है जिसकी मदद से आप पूरे विश्व में सौ से अधिक देशो में कहीं भी अनलिमिटेड वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उपकरण में एक बार में केवल दस डिवाइस ही जुड़ सकते हैं। इससे आप टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा आदि चीज़ें जोड़ सकते हैं।
6. नोहबो(Nohbo)
![Image result for nohbo shampoo](https://i.ytimg.com/vi/w5TMemcpi3w/maxresdefault.jpg)
नोहबो शैम्पू की बनी हुई छोटी-छोटी गेंदे हैं। जिनका इस्तेमाल हम सफर के दौरान कर सकते हैं क्योंकि ये गेंदे ठोस होती हैं जिनकी वजह से ये लीक नही होती है और न ही फैलती हैं। जब तक इन्हें हाथों पर मसला न जाये तब तक ये पिघलती नही हैं। इन शैम्पू गेंदों को प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। ये शैम्पू की गेंदे एक बायोडिग्रेडेबल पेपर में आती है ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम हो नोहबो का आविष्कार एक स्कूल के बच्चे ने किया था।
7. वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी ( Wireless Electricity)
![](http://i.i.cbsi.com/cnwk.1d/i/tim/2012/05/14/7005406904_49c70ac3ec_o.jpg)
कैसा रहेगा जब आपके घर में लगा हुआ बल्ब या कोई भी उपकरण बिना बिजली के तारों के चलेगा सुनने में असंभव सा लगता है परंतु ये सच है। चौकिए मत दोस्तों ये सच है ऐसा आविष्कार हो चुका है जिसकी मदद से आपको घर में बिजली के लिए आपको तारों की जरूरत नही पड़ेगी। एक ट्रांसमीटर उपकरण की मदद से हवा में चुम्बकीय तरंगों(magnetic field) को छोड़ दिया जाता है। ये तरंगे आस-पास जितने भी उपकरण मौजूद होते हैं उन्हें अपनी तरंगों में विद्यमान बिजली को उन उपकरणों में संचारित कर देती है और हमारे उपकरण चलने लग जाते है।