Plants and Animals

जॉर्जिया में मिला एक 320 किलो वजनी राक्षसी मगरमच्छ, 4 मीटर है लंबाई

अनुमानित 320 किलोग्राम (~ 700 पाउंड) वजन के साथ, यह मगरमच्छ (Crocodile)  हाल ही में जॉर्जिया में लेक ब्लैकशियर के पास एक सिंचाई खाई में दुबका हुआ पकड़ा गया था।   इस मगर की टिप से पूंछ तक की लंबाई 4 मीटर (13 फीट)  है और इसकी छाती 57 इंच की है जो कि एक साधारण आदमी से दोगुना है।

सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार , एक स्थानीय किसान ने एक इस विशालकाय मगरमच्छ को सिंचाई खाई में  देखते ही जोर्जिया के  वन विभाग ( Georgia’s Department of Natural Resources (DNR) ) को फोन किया जिसके बाद इस विभाग ने इस मगरमच्छ को अपनी कैद में ले लिया है। 

डीएनआर वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट ब्रेंट होवेज़ ने सीबीएस न्यूज़ को बताया, “हमने काफी मगरमच्छों को पकड़ा है पर ये मगरमच्छ उन सभी से आकार में कुछ ज्यादा ही बड़ा है।”

इसके विशालकाय आकार और ताकत को देखकर वन विभाग के कर्मचारी भी थोड़ा घबरा गये थे, पर अब उन्होंने इस पर निंयत्रण कर लिया है, साथ में वे इस मगरमच्छ पर निगरानी भी रख रहै हैँ ।

20 वीं शताब्दी के दौरान, अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में मगरमच्छ की आबादी बहुत बढ़ गई थी, जिससे लोगों को अपने घर के पास भी मगर दिखाई देते थे, उसके डर से लोगों ने इन जीवों का इतना शिकार किया कि आज ये बहुत कम रह गये हैं।  1980 के दशक में तो ये इतने कम हो गये थे कि फिर अधिकारियों को भी इनके लुप्त होने का डर सताने लगा था, उसके बाद कई संरक्षण कार्य किये गये हैं और अब इनके शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पर दुख की बात ये है कि ये जो मगरमच्छ हमें मिला है वो बिचारा पहले ही घायल है, किसी ने उसपर कुछ साल पहले गोली चलाई थी तो आज भी उसके घाव में दर्द होता है, और ये बूढ़ा भी है जिस कारण ये शायद अब ज्यादा जीवित भी ना रहे पर हम इसका ख्याल रख रहे हैं।  डीएनआर के कर्मचारियों का एक बयान।

अधिकारियों ने मगरमच्छों की घटती संख्या पर भी शोक जताया है कि, कैसे हमने आदिकाल से चले आ रहे इस प्राचीन जानवर को इतनी हद तक खत्म कर दिया है कि अब शायद अगली पीढ़ी इनके बारे में इंटरनेट पर ही पढ़ पायेगी।

एक मगरमच्छ और दूसरे जानवरों को  अगर ज्यादा जीवित रहना है तो उन्हें हर हाल में इंसानी इलाकों से दूर रहना होगा, नहीं तो वे कब गोली मार दे और इसकी जीवन लीला को समाप्त कर दें कोई नहीं जानता ।

ओह लॉड, वह कामिन ‘: ब्रेंट होवेज़ ने मगरमच्छ के साथ चित्रित किया। Georgia Department of Natural Resources

तस्वीर में दिख रहा ये विशालकाय मगरमच्छ बहुत घायल है,  और शायद ज्यादा जीवित ना रह पाये, पर हमें ये सोचना होगा कि बढ़ती मानव जनसंख्य कहीं दूसरे जीवों के अस्तित्व पर खतरा तो नहीं है, वरना पृथ्वी का संतुलन बिगड़ सकता है, जो हमारे लिए एक खतरनाक संकेत होगा।

– विचित्र जीव जो कभी मर नहीं सकते है – Immortals Animals

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button