Religion

भारत के इन मंदिरों में है पुरुषों के प्रवेश पर पाबन्दी

हमारा देश बारत मंदिरो का देश है, आपको यंहा हर जगह कोई ना कोई मंदिर मिल ही जाता है। वैसे तो अधिकतर मंदिरो में सभी को प्रवेश मिलता है। हर उम्र का व्यक्ति मंदिर में जाकर के भगवान की पूजा कर सकता है।

आपने अक्सर ऐसे मंदिरों के बारे में सुना या देखा होगा, जिनमें महिलाओं के प्रवेश पर पाबन्दी होती है। लेकिन भारत में ऐसे भी कुछ मंदिर हैं जहाँ महिलाओं का नहीं, पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। ये हिन्दू देवियों के मंदिर हैं। हर मंदिर की अलग-अलग कहानी और अलग-अलग नियम हैं।

पुष्कर राजस्थान में स्थित सावित्री का मंदिर

स्रोत

पुष्कर राजस्थान में स्थित ‘ब्रह्मा मंदिर’ दुनिया का इकलौता ब्रह्मा जी का मंदिर है। इस मंदिर से थोड़ी ही दूर रत्नगिरी पर्वत पर ब्रह्मा जी की पत्नी सावित्री का मंदिर स्थित है, जिसे सावित्री मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर में केवल महिलाएं ही प्रवेश कर सकती हैं।

मुज़फ्फरनगर बिहार में स्थित सीता माता का मंदिर

स्रोत

मुज़फ्फरनगर बिहार में स्थित सीता माता का मंदिर न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खासा मशहूर है। हर महीने के कुछ दिन, इस मंदिर में पुरुषों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों माता के महीने के दिन होते हैं। इसलिए इन दिनों में पुजारी भी मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते।

बनारस की सीमा पर स्थित सकलडीहा

स्रोत

बनारस की सीमा पर स्थित सकलडीहा के मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि अगर कोई पुरुष इस मंदिर में प्रवेश करता है, तो उसकी किस्मत पलट जाती है। इसलिए इस मंदिर में पुरुष बाहर से ही देवी को प्रणाम कर आशीर्वाद ले लेते हैं।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button