Facts & Mystery

खतरनाक तानाशाह किम जोंग से जुड़ी 10 बातें, जानक आप हैरान रह जायेंगे

Kim Jong Un Hindi –  कुछ दिनों पहले साउथ कोरिया और नोर्थ कोरिया के बीच मुलाकातें हुएं जिसमें पुरी दुनिया की नजर तानाशाह किम जोंग पर थी। अपने अनोखें अंदाज और रहस्यमयी जीवन के कारण उनका नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। यही कारण है कि दुनियाभर के लोगों को किम से जुड़ी बातों को जानने की जिज्ञासा रहती है।

किम की क्रूरता के तो कई किस्से मशहूर हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें बहुत ही कम लोग जानते हैं। किम कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करते। यही कारण है कि किम आज भी लोगों के लिए एक रहस्य बने हुए हैं।

किम के बारे में कुछ पता लगाने का एकमात्र तरीका होता है, नार्थ कोरिया की खुफिया रिपोर्टस और आर्टिकल्स। किम से जुड़े कई ऐसे फैक्ट हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। किम का जन्म असल में कब हुआ था? उन्हें क्या पसंद है? क्या नापसंद है? उनकी हेयर स्टाइल का क्या सीक्रेट है, ऐसी तमाम बातें जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़े।

#1 बर्थ डेट ही नहीं मालूम

किम की बर्थ डेट को लेकर भी कई तरह की बातें की जाती है। कोई कहता है कि उनका जन्म 8 जनवरी 1982 को हुआ था तो कहीं लिखा है कि वो 6 जून 1984 को जन्मे थे। दरअसल मामला ये है कि किम खुद को ज्यादा मैच्योर दिखाना चाहते हैं और इसी चक्कर में अपनी बर्थ डेट 1982 बताते हैं। लेकिन दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेन्सी का तो कहना है कि किम 2 साल बाद पैदा हुए थे।

#2 छोटी होती जा रही है आईब्रो

इस तस्वीर को जरीर ध्यान से देखें जिसमें आपको समझ में आयेगा कि किम की आईब्रो छोटी होती जा रही है, वे जैसे पहले दिखा करते थे अब नहीं दिखते हैं। आईब्रो का इस तरह छोटा होना भी कई लोगों की समझ से परे हैं।

किम का बचपन है एक रहस्य

किम अपने निजी जीवन की तरह ही अपने बचपन के बारे में कुछ भी बताना या तस्वीरें दिखाना पसंद नहीं करते। 2014 में मिलेटरी हॉलिडे के दौरान बड़ी स्क्रीन पर एक छोटे बच्चे की तस्वीर दिखाई गई थी, यह बोलकर कि ये किम के बचपन की तस्वीर है। इस बात में कितनी सच्चाई थी, कोई नहीं जानता।

खुद चुनते हैं लोकल बैंड के लिए लड़कियां

नार्थ कोरिया में कई मिलेट्री आर्केस्ट्रा हैं, जिनमे वहां के लोगों की लाइफ से जुड़ी बातें बताई जाती हैं। नार्थ कोरिया का सबसे प्रसिद्ध बैंड है “मोरनबोंग”। ऐसा कहा जाता है कि किम इस बैंड के लिए खुद लड़कियां चुनते हैं।

हासिल की हैं कई डिग्रियां

किम सिर्फ राजनीति और तानाशाही में ही अव्वल नहीं है वे पढ़ने में भी काफी आगे रहे हैं।  किम ने मलेशिया में HELP नामक निजी विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में और इल-सुंग नामक विश्वविद्यालय से फिजिक्स में डिग्री हासिल की है।

किम पसंद करते हैं बास्केटबॉल

किम को बास्केटबॉल को बहुत शोक है। 2013 में किम बास्केटबॉट स्टार डेनिस रॉडमैन से भी मिल थे और उसे अपना प्राइवेट आइलैंड भी दिखाया था।

खुद काटते हैं अपने बाल

कहते हैं किम अपने बालों को लेकर बहुत संजीदा है। अपने बालों को लेकर उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है और इसीलिए वे अपने बाल खुद ही काटते हैं।

स्मोकिंग और व्हिस्की के शौकीन

किम को देखकर लगता नहीं है कि वे इन तरह की चीजों के शौकीन होंगे। पर किम जोंग के बारे में कहा जाता है कि वो स्मोकिंग और व्हिस्की के बहुत शौकीन है।

2002 में करवा चुके हैं प्लास्टिक सर्जरी

किम के बारे में कहा जाता है कि, वो अपने दादा किम अल संग की तरह दिखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने साल 2000 में प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपनी शक्ल बदलवाई थी।

2012 का सबसे सेक्सी व्यक्ति

साल 2012 में चीन के एक बड़े अखबार ने किम जोंग को सबसे सेक्‍सी व्‍यक्ति बताया था। बहरहाल सच्चाई जो भी हो। अभी आपको यह स्टोरी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।

 

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

Back to top button