Physics

परमाणु – Atom से भी कई खरब गुना छोटी है ये चीज़, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

What is an Atom Hindi –  आपने विज्ञान की किताबों में पढ़ा है कि इस संसार में हर चीज कणों से मिलकर ही बनती है जो की किसी भी वस्तु की सबसे छोटी इकाई होती है। इन छोटे कणों को परमाणु यानि एटम Atom कहते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड में दिखाई दे रही हर वस्तु इन्हीं से बनी है।

परमाणु सिद्धांत की खोज सबसे पहले महर्षि कणाद ने की थी, उसके बाद उनकी थ्योरी को ग्रीस के विचारक डेमोक्रेट्स ने दुनिया के सामने रखा, जहां महर्षि कणाद ने इसे कण और अणु का नाम दिया तो डेमोक्रेट्स ने इसे एटम (Atom)  का नाम दिया।

एक एटम किसी भी वस्तु की सबसे छोटी इकाई होती है जिसके अंदर तीन तरह के और छोटे पार्टिकल पायें जाते हैं जिन्हें इलेक्ट्रान , प्रोटोन, और न्यूट्रॉन कहते हैं। ये तीनों कण एटम की मूलभूत कणों में आते हैं।

जहां इलेक्ट्रान नेगेटिव चार्ज पार्टिकल हैं जो कि परमाणु यानि एटम के न्युक्लिस जिसे एटम का केंद्र कहते हैं उसके बाहर परिक्रमा करते हैं और प्रोटोन और न्युट्रोन उसी नयुक्लिस के अंदर रहकर उस एटम (Atom)  को स्थिरता प्रदान करते हैं। प्रोटोन जहां पोजिटिव चार्ज पार्टिकल है तो न्युट्रोन के पास कोई चार्ज नहीं होता है वह एक न्युट्रल पार्टिकल है।

इस ब्रह्मांड में हर जो चीज मौदूज है वह 12 Basic Building Blocks (मूलभूत चीज़ों)  से बनी है जिसमें 6 तरह के तो क्वार्क (Quarks)  होते हैं जिनसे प्रोटोन और न्यट्रोन बनते हैं और बाकीं के 6 लेप्टोन्स (Leptons)  होते हैं जिनसे इलेक्ट्रोन का निर्माण होता है। यही 12 Blocks मिलकर के इन तीन प्रारंभिक पार्टिकल यानि की ऐलिमेंटरी पार्टिकल को बनाते हैं जिनसे यह Universe बना है।

 Atom Facts In Hindi-  अणुओं के बारे में 14 रोचक तथ्य

स्ट्रिंग थ्योरी (String Theory)  तो आप जानते ही होंगे जिसमें बताया जाता है कि इस ब्रह्मांड में बना हर मैटर और हर वह वस्तु जो इसकी वास्तिवकता का अनुभव कराती है वह स्ट्रिंग से ही बनी है। इसे ब्रह्मांड की सबसे छोटी चीज़ भी कहा जाता है जिसका आकार एक एटम से कई खरब गुना छोटा होता है। उदाहरण के लिए अगर एटम हमारा सौर मंडल है तो एक स्रिटिंग एक पेड़ के बराबर के साइज का है।

– जानिए क्या है स्ट्रिंग थ्योरी ? क्या कहता है विज्ञान – String Theory Explained in Hindi

Atom के बारे में और विस्तार से जानने के लिए आप हमारा ये वीडियो जरूर देखिए, इसमें उसे बहुत अच्छे से विस्तार से बताया गया है और ब्रह्मांड की सबसे छोटी चीज की भी चर्चा की गई है –

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button