Universe

वैज्ञानिकों के लिए पहेली है ये ग्रह, उल्टी दिशा से चलती है हवा

कनाडा के वैज्ञानिकों के लिए ये ग्रह एक पहेली बना हुआ है इस ग्रह , वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सौर मंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह जहां हवा उल्टी दिशा से चलती है।

सौर मंडल के इस ग्रह से जुड़े रहस्यों को सुलझाना दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। दरअसल, वैज्ञानिकों के अनुसार सौर मंडल में यह ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां अन्य ग्रहों से उलट, हवा विपरीत दिशा से चलती है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम ‘हॉट जुपिटर’ रखा है।

कनाडा के खगोल शास्त्रियों ने पृथ्वी से 930 प्रकाश वर्ष दूर गैसीय एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर के गैसों से भरे ग्रहों) पर इस ग्रह की खोज की है। यह खोज सौर मंडल के बाहर पाए जाने वाले ऐसे ग्रहों के प्रति वैज्ञानिकों की समझ को चुनौती दे रही है। मैकगिल के एक वैज्ञानिक निकोलस कोवान के अनुसार हमने पहले नौ अन्य गर्म बृहस्पतियों का अध्ययन किया है, विशालकाय ग्रह जो अपने तारों के करीब परिक्रमा करता है।

यह भी जानें – वैज्ञानिकों ने खोजा एक ऐसा ग्रह जहां पर उगते हैं एक साथ तीन सूर्य

उनका कहना है कि इसके हर ग्रह पर पूर्व की ओर से हवाएं चलती थीं। यह एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां हवाएं उलटी दिशा से चलती हैं। वैज्ञानिक इसकी वजहों का अध्ययन कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह के अध्ययन से हॉट जुपिटर के तारों का चक्कर लगाने की प्रक्रिया को अधिक समझने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि सीओआरओटी-2बी ग्रह की खोज एक दशक पहले फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतरिक्ष निगरानी मिशन ने की थी। ‘हॉट जुपिटर’ पर उलटी दिशा से चलने वाले हवा का खुलासा ‘नेचर एस्ट्रोनॉमी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button