Facts & Mystery

स्टीफन हॉकिंग एक महान वैज्ञानिक, जानिए उनके संपूर्ण जीवन के बारे में

स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) , ये नाम सुनते है आप का मन ब्रह्माण्ड की ओर चला जाता है,  हॉकिंग  ने ही हमें ब्रह्माण्ड के बारे में वो रहस्य बताये थे जो आज भी सभी वैज्ञानिकों को हैरान कर देते हैं। वे  एक विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी, लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र (Centre for Theoretical Cosmology) के शोध निर्देशक थे।

हॉकिंग अपनी जवानी के दिनो में ही एक भयानक बीमारी से ग्रस्त हो गये थे, जिसके कारण उनका चलना, फिरना और बोलना भी बंद हो गया था।

“मेरी बिमारी का पता चलने से पहले, मैं जीवन से बहुत ऊब गया था। ऐसा लग रहा था कि कुछ भी करने लायक नहीं रह गया है।”

लेकिन उनके अटूट आत्मविश्वास और साहस के सामने उनकी बीमारी कभी सामने नहीं आ सकी। इन्हीं दिनों में उन्होंने विज्ञान के कई ऐसे अनोखे सिद्धांत दिये जो आज सभी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी सन् 1942 मे इंग्लैंड के ऑक्सफ़ोर्ड शहर में एक अच्छे शिक्षित परिवार फ्रेंक और इसाबेल हॉकिंग दंपत्ति के यहाँ हुआ, गौरतलब है कि विश्व के एक अन्य महान वैज्ञानिक गलीलियो गेलीली और स्टीफन हॉकिंग की जन्म तिथि एक ही है।

हॉकिंग ने पहली सादी अपनी प्रेमिका जेन वाइल्ड से 1965 मे किए जिन्होने 1995 मे तलाक़ दे दिया हॉकिंग की दूसरी शादी ऐलेन मैसन से 1995 मे हुवी जिन्होंने उन्हें 2006 में तलाक दिया। कहा जाता है उनकी पहली पत्नी जेन वाइल्ड बहुत धार्मिक थी जबकि हॉकिंग हमेशा से भगवान के अस्तित्व को चुनौती देते थे। जिसके कारण दुनिया भर में हॉकिंग की काफी किरकिरी भी हुई लेकिन इन सब से दूर हॉकिंग अपनी खोजो पे आगे बढ़ते गये और दुनिया को बता दिया की अपंगता तन से होती है मन से नहीं।

विश्व प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने 76 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक परिवार के प्रवक्ता के मुताबिक, 14 मार्च 2018 की सुबह सुबह अपने घर कैंब्रिज में ‘हॉकिंग की मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार ने उनके दुःख व्यक्त करने वाले एक बयान जारी किया था।

हॉकिंग के बारे में और विस्तार से जानने के लिए विज्ञान टीवी ने एक वीडियो तैयार किया है जिसे आप लोगों को जरूर देखना चाहिए, इस वीडियो में हॉकिंग  के बारे में सारी जानकारी, उनके योगदान और सिद्धांतो के बारे में बताया गया है।

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button