Science

नोकिया जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन, सामने आई जानकारी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया अब कुछ नया करने जा रही है, साल की शुरीआत में अपना एंडरोयड फोन नोकिया 6 लॉन्च करने के बाद और भी कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार नोकिया आने वाले समय में अपने स्मार्टफोन के डिजाइन में भी बदलाव कर सकती है। सामने आई नई जानकारी के अनुसार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है जिसके लिए कंपनी ने पेटेंट फाइल किया है।

यह भी देखें Nokia ने फिर की बाजार में वापसी लांच किया ये नया Android Smartphone

नोकिया द्वारा फाइल किए गए पेटेंट से सामने आई तस्वीर के अनुसार नोकिया सैमसंग और एलजी जैसी स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो चुका है जो कि फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कार्य कर रही हैं। उममीद है कि सैमसंग का फोल्डेबल डिवाइस इस साल के तिमाही तक लॉन्च हो सकता है।

नोकिया पेटेंट की जानकारी फोनअरीना के माध्यम से सामने आई जिसमें इसे फोल्डेबल डिवाइस कहा गया। यूएस पेटेंट ऐंड ट्रेडमार्क लिमिटेड द्वारा ग्रांट किए गए पेटेंट से पता चला है कि नोकिया फोल्डेबल डिवाइस पर कार्य कर रहा है। डिजाइन की बात करें तो यह पॉकेट मिरर जैसा है, जिसके दो हिस्से हैं। डिवाइस की दोनों साइड बंद हैं व एक सिंगल फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दिख रहा है। इस पेटेंट को 2013 में दायर किया गया। किंतु नोकिया पेटेंट एप्लिकेशन को लगभग इसी डिजाइन के साथ साल 2005 में दायर किया गया था।

पेटेंट में कहा गया है कि ‘इसे बड़े डिसप्ले के साथ ही पॉकेट डिवाइस के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसका डिसप्ले आकार 6, 7 या 8-इंच ​या इससे भी बड़ा हो सकता है।’

सामने आई अन्य इमेज के अनुसार यदि इस डिवाइस को फोल्ड नहीं किया जाए तो यह दिखने में बिल्कुल एक लैपटॉप के समान होगा। जिसका बैक कर्व्ड आकार का होगा। वहीं इसे फोल्ड कर उपयोग​कर्ता आसानी से अपनी जेब में रख पाएंगे।

वहीं साल 2014 में नोकिया ने सेमीकंडक्टर उनर्जी लेबोट्री के साथ फ्लैक्बिल डिसप्ले तकनीक को पेश किया था। नोकिया ने एक किताब की आकार का डिवाइस पेश किया था जिसे दो या तीन बार आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार नोकिया बेंडिंग तकनीक उपयोग करेगा जबकि सैमसंग इनवार्ड बेंडिंग तकनीक को नहीं अपनाएगा, वह अपनी फोल्डेबल डिवाइसेज में कई अन्य अहम बदलाव भी करेगा। हालांकि, पेटेंट की डिजाइन भर से यह निश्चित नहीं हो जाता कि नोकिया इसी डिजाइन पर डिवाइस प्रड्यूस करेगी। नोकिया ने हाल में कहा है कि साल 2017 में बड़ी रिलीस घोषणाएं होंगी, इस लिहाज से नोकिया का यह पेटेंट लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है।

Source- BGR

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button