Facts & Mystery

तो ये है जलपरियों का रहस्य , Mermaid Mystery

जलपरियों के बारे में जानने के िलए मानव हमेशा से ही बहुत उत्सुक रहा है हांलाकि सांइस जलपरियों के होने के कोई साक्ष्य नहीं देता। जलपरी को अक्सर लोग लोक कथाओं और कहानियों में सुनते हैं जिसमें जलपरी को पानी में रहने वाला बताया जाता है।

जलपरी को एक प्रकार का प्राणी मानते हैं जो जिसका अाधा शरीर मानवों की तरह होता है तो आधा मछली की तरह होता है।

आप लोगों ने इन्हें अक्सर फिल्मों में ही देखा होगा, जलपरियों को हमेशा से रहस्यों के लिए ही जाना जाता है। पानी में रहने वाले ये जीव(अभी विज्ञान नहीं मानता) अपने आप में बेहद विचित्र हैं।

यदि हिन्दू पौराणिक कथाओं पर नज़र डाले तो —

इनका जिक्र हमें महाभारत और भारतीय रामायण के थाई व कम्बोडियाई संस्करणों में भी देखने काे मिलता है थाई व कम्बोडियाई संस्करणों में रावण की बेटी सुवर्णमछा का उल्लेख किया गया है। जो कि सोने की जलपरी थी। महाभारत के अनुसार अर्जुन की पत्नी उलूपी का भी जिक्र कई जगह जलपरी के रूप में किया है वह एक नाग कन्या थी जो पानी में रहती थी। इसके अलावा भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का उल्लेख भी दखने में आता है जिसके शरीर का ऊपरी भाग मानव का व निछला हिस्सा मछली जैसा था।

इनकी विचित्रता को जानने के लिए आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए, इस वीडियो में जलपरियों का ही रहस्य बताया गया है जो काफी विचित्र है। जिसे आप जानेंगे तो हैरान और चकित रह जायेंगे। 

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button