Universe

विनाशक गामा किरणों के धमाके और इसका प्रभाव – Gamma Ray Burst In Hindi

क्या हमारी पृथ्वी इस धमाके से तबाह हो जाएगी? क्या WR 104 नाम का यह तारा पृथ्वी के विनाश का कारण बनेगा?

आज के इस समय में पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग के चलते कहीं बाढ़ की समस्या है तो, कहीं सूखे की। हर तरफ प्राकृतिक आपदा से इंसान जूझ रहा है। मित्रों ! इससे पहले मैंने आपको सुपरनोवा जैसे अंतरिक्ष में होने वाली विनाशकारी घटना का वर्णन किया था। परंतु आज मैं आपको एक ऐसी अंतरिक्ष में होने वाली घटना का वर्णन करूंगा , जिसे सुनने के बाद आप दाँतों तले उंगली चबा लेंगे। मित्रों ! आज मैं गामा किरणों के धमाके (gamma ray burst in Hindi) के बारे में बात करूंगा।

मित्रों ! संसार में किसी भी चीज़ की शुरुआत एक चीज़ के अंत से ही होती है। हर एक चीज़ का अंत निश्चित है। पूरे अंतरिक्ष में कई ऐसी प्रक्रिया अकसर होते रहती हैं जिससे ब्रह्मांड में नई-नई चीजों का बनना संभव हो पाता है। इन्हीं प्रक्रियाओं में गामा किरणों के धमाके (gamma ray burst in in hindi) एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया में गिना जाता है।

तो, आइए मित्रों! आगे हम गामा किरणों की मूलभूत बातों से ले कर इसके प्रभाव तक, हर एक विषय पर बात करते हैं।

Internal Structure of Gamma Ray Burst.
गामा किरणों के धमाके का अंधरूनी हिस्सा | Credit : Thought Co.

गामा किरणें क्या होती है? – What is Gamma Ray? :-

सबसे पहले हमें यह जानना होगा की गामा किरण आखिर किसे कहते हैं? मित्रों ! अगर आपने मेरे पहले के लेखों को पढ़ा होगा तो, आपको अवश्य ही विकिरण (radiation) के बारे में काफी सारी जानकारी होगी और हाँ ! गामा किरणों के बारे में भी। परंतु अगर आपने उन लेखों को नहीं पढ़ा है तो, कोई बात नहीं आप चाहें तो उसे बाद में भी पढ़ सकते हैं पर यहाँ पर मैं आपको गामा किरण के बारे में थोड़ी सी जानकारी दे देता हूँ।

मित्रों ! गामा किरण एक इलेक्ट्रोमेग्नेटिक स्पेकट्रम (electromagnetic) से निकली विकीरित (radiated) किरण है , जो की रेडियोएक्टिव पदार्थों के विघटन से निकलती हैं। गामा किरणों के (gamma ray burst in hindi) अलावा आपने X-Ray तथा माइक्रोवेब के बारे में भी कुछ न कुछ जरूर सुना होगा। तो , आपको मेँ बता दूँ की यह सब किरणें भी गामा किरणों की तरह इलेक्ट्रोमेग्नेटिक स्पेक्ट्रम से निकलने वाली किरण हैं।

गामा किरणों के धमाके क्या हैं – What is Gamma Ray Burst In Hindi ? :-

हमारे पूरे ब्रह्मांड में कई अरब आकाशगंगाएँ मौजूद हैं और हर एक क्षण इन मेँ से कोई न कोई एक आकाशगंगा की ब्रह्मांड में एक धमाके के जरिए विलय हो रहा हैं। मित्रों ! वैज्ञानिकों का मानना है की हमारे सौर-मंडल से कई अरब प्रकाश वर्ष दूरी पर मौजूद आकाशगंगाओं में होने वाली तेज व शक्तिशाली धमाकों को गामा किरण के धमाके  (gamma ray burst in hindi) कहते हैं।

मैं आपको यहाँ और भी बता दूँ की गामा किरणों के धमाके आपको सुपरनोवा, तारों के विलय में होने वाली धमाके और बड़े-बड़े खगोलीय पिंडों के विलय के दौरान होने वाले धमाकों में भी आपको देखने को मिलेगें। इन्हीं धमाकों की वजह से उत्पन्न होने वाली शक्ति गामा किरण , एक्स रे और रेडियो वेब के जरिए पूरे ब्रह्मांड में छा जाता है। आमतौर पर गामा किरण काफी ज्यादा चमकीली होती है और यह ब्रह्मांड की अंधकार को अपने प्रकाश से दूरी भूत भी कर देती है।

मित्रों ! गामा किरण के धमाके अंतरिक्ष में एक बहुत ही आम बात है। रोजाना वैज्ञानिक कई गामा किरणों (gamma ray burst in hindi) के धमाकों को खोज कर निकालते हैं। परंतु यहाँ आपको मैं और भी बता दूँ की अगर इन धमाकों से निकलने वाली किरणों की दिशा पृथ्वी की और होगी तो ही हम इन धमाकों को पृथ्वी से देख सकते हैं।

क्या गामा किरणों के धमाके पृथ्वी को तबाह कर सकते हैं? – Could a Gamma Ray Burst destroy the Earth ? :-

यह जो शीर्षक में सवाल दिया गया है, यह सवाल हर एक के मन में जरूर आता ही होगा। खैर इसलिए मैंने इस प्रश्न को आपके लिए ही चुना हैं। क्या सच में एक गामा किरण की धमाका पूरे पृथ्वी को तबाह कर देगा! तो , सुनिए दोस्तों ज़्यादातर गामा किरणों से होने वाली धमाके हमारे आकाशगंगा से बहुत दूर घटते हैं। इसलिए इन धमाकों का असर हमारे पृथ्वी पर नहीं पड़ता हैं।

खैर वैज्ञानिकों का मानना है की अगर गामा किरणों के धमाके हमारे आकाश गंगा के पास मौजूद अन्य आकाशगंगाओं में होता भी है तो, इससे पृथ्वी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परंतु यहाँ में आपको और एक बात बता दूँ की अगर गामा किरणों के धमाके से निकलने वाली तीव्र और शक्तिशाली ऊर्जा की तरंग पृथ्वी से हो कर निकालती हैं तो , इसका प्रभाव पृथ्वी पर विनाश ला सकता है। यह पृथ्वी से जीवन की जड़ तक भी मिटा सकती हैं , परंतु डरने के बात नहीं हैं क्योंकि ऐसा होना बहुत ही कठिन है।

Gamma ray burst-Massive and Powerful Explosion.
शक्तिशाली धमाका – गामा किरणों का धमाका | Credit : Riken jp.

गामा किरणों के धमाकों से जुड़ी रोचक बातें – Amazing Gamma Ray Burst Facts In Hindi :-

हर एक घटना के पीछे हमेशा कुछ न कुछ रोचक बातें छुपी हुई जरूर रहती हैं और गामा किरणों के धमाकों से (gamma ray burst in hindi) भी हम काफी कुछ रोचक बात सीख सकते हैं।

1. ब्लैकहोल और सुपर नोवा को जन्म देता है गामा किरण के धमाके :-

कुछ वैज्ञानिकों का यह मानना है की , जब भी एक बड़ा तारा अंतरिक्ष में विलय होने वाला होता है तभी वह एक शक्तिशाली धमाके से फट कर कल्पना से परे ऊर्जा को पूरे ब्रह्मांड में फैला देता है। इसी धमाके को कई बार सुपरनोवा कहा जाता है और धमाके के तुरंत बाद वह तारा दबाव के चलते ब्लैकहोल में परिवर्तित हो जाता है।

वाकई में अगर गामा के किरणों (धमाकों) से इतनी ऊर्जा नहीं निकलती तो , शायद आज कोई ब्लैकहोल मौजूद ही नहीं होता।

2. काफी चमकीले होते हैं गामा किरणों के धमाके :-

मित्रों ! गामा किरणों के धमाके (gamma ray burst in hindi) काफी ज्यादा चमकीले होते हैं। इतने चमकीले की शायद ही इन से ज्यादा चमकीला कोई चीज़ पूरे अंतरिक्ष में होगी। आपको में यहाँ और भी बता दूँ की साल 2008 मेँ एक बहुत बड़ा गामा किरण का धमाका हुआ था जिसे की आप अपने नंगे आँखों से पूरे 30 सेकंड के लिए देख सकते थे। यह धमाका पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष के दूरी पर हुआ था। तो , आप ही सोचिए की इतने दूरी पर होने के बाद भी यह कितना चमकीला था जो हमें दिखा।

3. अंतरिक्ष में हमसे सबसे दूरी पर मौजूद चीज़ एक गामा किरण का धमाका है :-

अगर में आपसे सवाल करूँ की अंतरिक्ष में मौजूद सबसे दूरी पर कौन सा चीज़ मौजूद हैं ? तो , आपका जबाव क्या होगा ? नहीं पता तो सुनिएगा अंतरिक्ष में हमसे सबसे दूरी पर मौजूद चीज़ का नाम है एक गामा किरण का धमाका (gamma ray burst in hindi) | वैज्ञानिक इस धमाके को GRB 090423 के नाम से बुलाते हैं। यह करीब-करीब 13 अरब साल पहले फटा था और लगभग हमारे ब्रह्मांड जितना ही पुराना है।

4. हमारी आकाशगंगा में गामा किरण के धमाके ज्यादा नहीं होते :-

आपको जानकार राहत और हैरानी होगी की हमारी आकाशगंगा में गामा किरण के धमाके ज्यादा होते ही नहीं। इस धमाके के लिए आमतौर पर भारी खगलीय पिंडों की जरूरत पड़ती हैं , जो कि हमारे आकाशगंगा में काफी कम हैं। इसलिए हमारे आकाशगंगा में कई करडों साल में एक धमाका होता है। खैर में आपको बता दूँ की WR 104 नाम का एक तारा हमारे आकाशगंगा में मौजूद हैं , जो की आने वाले समय में गामा किरण के धमाके करवा सकता हैं और पृथ्वी पर विनाश ला सकता है।

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

Back to top button