Facts & Mystery

ये है वो कीड़ा जो आपके मुंह पर हजारों अंडे देता है !

इंसानी शरीर वाकई में अद्भुत और बेहद रहस्मयी है क्योंकि इसकी आंतरिक बनावट के साथ ही साथ बाहरी ढांचा अपने आप में ऐसे कई तथ्यों को संजोये हुए है कि हम इसके पीछे के कारणों को बार-बार जानने का प्रयास करते ही रहते हैं | अपनी इस चौंकाने वाली बनावट के साथ ही हमारा शरीर कोई अकेला जीता जागता जीव नहीं है, बल्कि इस शरीर के साथ और इसमें भी न जाने कितने ही जीव जंतु आज भी और बेहद पहले समय से एक साथ रह रहे हैं |

कुछ जीव या सूक्ष्म जीव हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं और ये इन्हीं कीटाणुओं या जीवों का ही खेल है कि हमारा शरीर इनके अनुसार प्रतिक्रियाओं के कारण सही या खराब होता रहता है | हर एक जीव का अपना एक अलग ही कार्य और प्रणाली होती है जिसके बारे में आज भी शोधकर्ता शोध कर रहे हैं |

बहराल ये जीव या सूक्ष्म कीटाणु आपको भले ही बाहरी तौर न दिखते हों और आपको शायद इनसे घिन न लगती हो , पर जिन कीड़ों या जानवरों की हम यहाँ बात करने वाले हैं , उनके बारे में जानकार आपको घिन तो आएगी ही साथ ही साथ आपको विश्वास भी नहीं होगा कि आप अपनी पूरी जिन्दगी इनके साथ गुजार देते हो | इसमें तो कोई भी शक नहीं है कि हम इंसानों को अपने शरीर से बेहद लगाव है और इसीलिए हम सभी इसकी साफ़ सफाई और देखभाल करते हैं जिससे ये साफ़ सुथरा लगे |

पर आपको ये जानकार जरूर हैरानी होगी कि आपके शरीर की खाल और ख़ास तौर पर आपके इस सुन्दर से चेहरे या मुँह पर हजारों जीते जागते जानवर मौजूद हैं जो फल फूल रहे हैं और रोज हजारों अंडे देते हैं ! आप भले ही कितने भी प्रयास कार्लो पर ये जीवित कीड़े आपके मुंह पर अपना सारा जीवन व्यतीत कर देते हैं और अपने कई बच्चों को जन्म देते रहते हैं |

जिन जानवरों या कीड़ों की हम यहाँ बात कर रहे हैं उन्हें आमतौर पर Face Mites कहा जाता है और खा स्टोर पर उन्हें  उन्हें Demodex Mites कहते हैं जो अक्सर skin या खाल पर मौजूद होते हैं | इन Demodex Mites की लगभग 140 प्रजातियों को 11 अलग अलग स्तनधारी जीवों  में खोजा जा चुका है |

इन Mites के आकार की बात की जाए, तो आप इन्हें अपनी नंगी आँखों से तो बिलकुल भी नहीं देख सकते क्योंकि इनका आकार  रेत के एक छोटे से कण से भी छोटा होता है | ये Mites , आमतौर पर 8 पैरों वाले जीव होते हैं जो Arthropods , जैसे कि मकड़ी से ज्याद मेल खाते हैं जिन्हें आप Microscope से अपनी  skin में मौजूद oil या wax में तैरते हुए देख सकते हो |

इसके साथ ही इनके ऐसे अजीब से रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों ने कई खुलासे किये हैं जो आपके होश उड़ा देंगे ! इनके बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे वीडियो जरूर देखें !


 

Shubham

शुभम विज्ञानम के लेखक हैं, जिन्हें विज्ञान, गैजेट्स, रहस्य और पौराणिक विषयों में रूचि है। इसके अलावा ये पढ़ाई करते हैं।

Related Articles

Back to top button