EnvironmentPlants and Animals

80 प्लास्टिक बैग्स निगलने पर हुई एक व्हेल मछली की मौत

यह काफी हैरान कर देने वाली बात है कि थाईलैंड में एक पायलट व्हेल मछली की 80 प्लास्टिक बैग्स निगलने पर मौत हो गई | थाईलैंड के कोस्टल डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि उन्हें दक्षिणी सोंखला की नहर में एक व्हेल मछली मिली और उनकी टीम ने उसका इलाज करना शुरू किया |

 

इलाज के दौरान व्हेल मछली ने उल्टियां करीं जिसमें से कई सारे प्लास्टिक बैग्स निकले और उसके तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गयी | ऐसा बताया गया है कि उस मछली के पेट में लगभग 80 प्लास्टिक बैग्स चिपके हुए थे | डिपार्टमेंट के अनुसार उन बैग्स का वजन लगभग 8 किलोग्राम था | उन्होंने कई फोटोज भी जारी किये जिसमें मछली के पेट में अनपचे प्लास्टिक बैग्स दिख रहे थे |

हैरान करने वाली बात तो ये थी कि जांच में पता लगा कि प्लास्टिक बैग्स कई अलग अलग देशों के थे ! यूनाइटेड नेशंस एन्विरोंम्नेट प्रोग्राम के अनुसार हर साल समुद्र में 9 मिलियन तन प्लास्टिक फेकी जाती है |

Shubham

शुभम विज्ञानम के लेखक हैं, जिन्हें विज्ञान, गैजेट्स, रहस्य और पौराणिक विषयों में रूचि है। इसके अलावा ये पढ़ाई करते हैं।

Related Articles

Back to top button