Religion

इन 8 कारणों से इंसान को डसता है सांप, यह हम नहीं शास्त्र कह रहे हैं

सांप को रहस्यमी प्राणी माना जाता है, आज भी वैज्ञानिकों को इसके बारे में बहुत कम ही पता है। हमारे शास्त्रो में सांपो का बहुत उल्लेख मिलता है, सांपो को लेकर हजारों प्रकार की कहानियां शास्त्रों में वर्णित हैं।

सांप किसी इंसान को बिना वजह नहीं डंसता है। सांप के जहर की एक बूंद से भी कई इंसानों की मृत्यु हो सकती है। ये जहर खून में मिलते ही बहुत तेजी से पूरे शरीर में फैलता है। सांप के जहर से बचने के लिए पीड़ित व्यक्ति को जल्दी से जल्दी डॉक्टर के पास पहुंचाना चाहिए।

Source

शास्त्रों में 8 ऐसे कारण बताए गए हैं, जिनकी वजह से सांप इंसान को डंस सकता है। यहां जानिए ये कारण कौन-कौन से हैं…

1. यदि जाने-अनजाने किसी इंसान के पैरों के नीचे कोई सांप आ जाए और सांप पैरों से दबने लगे तो सांप तुरंत ही डंस लेता है।

2. यदि कोई व्यक्ति सांप के बच्चे को नुकसान पहुंचाता है तो सांप अपनी संतान की रक्षा के लिए भी डंस सकता है।

3. यदि कोई व्यक्ति किसी सांप को नुकसान पहुंचाता है, मारने की कोशिश करता है तो उससे बदला लेने के लिए और खुद की जान बचाने के लिए सांप डंस सकता है।

4. जब कोई सांप उन्मादी यानी पागल हो जाए तो वह किसी भी इंसान को कभी भी डंस सकता है।

5. एक मान्यता है भी कि किसी इंसान से दुश्मनी हो या नाग या नागिन को मार डाला हो तो जीवित नाग या नागिन बदला लेने के लिए डंस सकता है।

6. यदि कोई सांप भूखा हो तो वह किसी भी जीव को डंस सकता है।

7. शास्त्रों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु सर्पदंश यानी सांप के डंसने से ही होना है तो उसे भी सांप डंस सकता है।

8. सांप डरपोक जीव होता है। इसी डर के कारण कई बार सांप इंसान को डंस लेता है।

इन आठ कारणों का कई शास्त्रों में वर्णन मिलता है, सांप भी प्रकृति का वरदान हैं। आजकल के युग में जहां वनक्षेत्र कम होता जा रहा है और सांप जंगलो को छोडकर लोगों के घरों तक आ रहे हैं उससे स्थिति अब गंभीर बनती जा रही है। हम आशा ही कर सकते हैं कि हमारी सरकार इस विषय पर कुछ कदम उठाये।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button