Universe

2024 तक तैयार होगा ये ‘सुपर दूरबीन’ जो खोलेगा ब्रह्मांड के राज

ब्रह्मांड अपने आप में कई राज समेटे हुए है, यह इतना विशाल है कि हम अपनी आँखो से सिर्फ इसका एक ही कोना देख पाते हैं। वैज्ञानिकों ने पहले भी कई दूरबीन बनाकर कई राज हल किये हैं पर यह नया सुपर दुरबीन अपने आप में कुछ खास होगा। यह दूरबनी बताया जा रहा है कि 2024 तक तैयार होकर ब्रह्मांड के राज को खोलेगा।

Source

दुनिया का सबसे बड़ा ऑप्टिकल और इंफ्रारेड दूरबीन चिली में बनाया जा रहा है जिससे वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की आतंरिक गतिविधियों को समझने में मदद मिलेगी।

यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) द्वारा बनाए जा रहे इस अत्यधिक विशाल दूरबीन (ईएलटी) में मुख्य दर्पण का व्यास 39 मीटर का है. दूरदर्शी आमतौर पर उस प्रकाशीय तंत्र को कहते हैं जिससे देखने पर दूर की वस्तुएं बड़े आकार की और स्पष्ट दिखाई देती हैं।

वायुमंडलीय विक्षोभ को सही करने की क्षमता

इस दूरबीन की खासियत यह है कि इसे ऑप्टिकल सिस्टम का प्रदर्शन सुधारने के लिए इस्तेमाल करने वाली प्रौद्योगिकी एडेप्टिव ऑप्टिकल से बनाया जा रहा है और इसमें वायुमंडलीय विक्षोभ को सही करने की क्षमता है जो दूरबीन इंजीनियरिंग को दूसरे स्तर पर ले जाती है।

इस विशाल दूरबीन का निर्माण 2024 तक कर लिया जाएगा. इसे चिली में 3,046 मीटर उंचे पर्वत सेरो आर्मजोन की चोटी पर बनाया जाएगा।

अत्यधिक विशाल दूरबीन से नई खोजें होंगी 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इस परियोजना में अहम भूमिका निभा रहे हैं और वे इसके स्पेक्ट्रोग्राफ के डिजाइन और निर्माण के लिए जिम्मेदार हैं. ईएसओ के महानिदेशक टिम डीई जीउव ने कहा, ‘ईएलटी से नई खोजें होंगी जिनकी आज कल्पना नहीं की जा सकती और निश्चित रूप से यह दुनिया में कई लोगों को विज्ञान, तकनीक और ब्रह्मांड में हमारे स्थान के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करेगा।’

Source – Agency

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button