Science

VIVO ने लांच किया 6GB रैम वाला X9 Plus Star Smartphone

चीन की जानी-मानी कम्पनी ViVo ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन लांच किया है जिसका नाम ViVo x9 Plus star. हम आपको आज इसके बारे में ही बताने वाले हैं।

Source

सबसे पहले तो हम इसकी कीमत की बात कर लेते हैं। कम्पनी ने इसकी कीमत भारत के हिसाब से 34164 रखी है। इस स्मार्टफोन को ग्रे कलर वेरियंट के अंदर लांच किया गया है। ये फोन आपको कल यानी की 14 फरवरी से मिलना शुरू हो जायेगा। अगर आपको इसको लेना है तो आप आज भी बुकिंग कर सकते हैं।

VIVO X9 Plus Star के स्पेसिफिकेशन

विवो ने अपने इस फोन में 5.8 की फुल HD डिस्प्ले दी है। यह एक सुपर Amoled  डिस्प्ले है। इसके अंदर ओक्टा कोर का स्नैपड्रैगन 653 का प्रोसेसर लगाया गया है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

अब इसकी रैम और मेमोरी की बात करें तो इसमें कम्पनी ने 6 GB की रैम और 64 GB  की आपको इंटरनल स्टोरेज दी है। इसके अंदर फ्रंट में दो कैमरे भी दिये गये हैं जिनका रिवोल्यूशन 20MP और 8MP है। इसी के साथ इसमें बैक कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है।

इसे एक बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन भी कहा जा सकता है। यह 4G Volte सपोर्ट करता है और इसमें वाई-फाई के साथ GPS आदि फीचर भी दिये गये हैं। अगर इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 4000 mAH की शानदार बैटरी बैकअप दिया है।

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button