Facts & Mystery

भारत ही नहीं बल्कि इन देशो में भी होती है आम की अच्छी पैदावार

Top Mango Producing Countries –   आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में आम को बड़े ही चाव से लोग खाना पसंद करते हैं, एक आम ही है जो मिठास के मामले सभी फलों को पीछे छोड़ देता है।

आपने आम को ज्यादातर भारत में ही देखा होगा, हमारे देश में आम की बहुत अधिक पैदावार होती है पर दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ पर आम की गजब पैदावार होती है। आईये जानते हैं  आम की पैदावार के मामले में सबसे ऊपर कौन से देश हैं।

9. बांग्लादेश

बांग्लादेश को आम का उत्पादन करने वाले अहम देशों में नौवें पायदान पर गिना जाता है. बांग्लादेश हर साल साढ़े 11.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा करता है।

8. मिस्र

अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र आम का उत्पादन करने वाला सबसे अहम देश है। वहां हर साल 12.5 लाख टन आम पैदा होते हैं।

7. ब्राजील

ब्राजील में हर साल 14.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है। अमेरिका और यूरोप के कई देशों में ब्राजील से आम मंगाए जाते हैं।

Source – DNA India

6. पाकिस्तान

आमों की पैदावार के मामले में दुनिया भर में पाकिस्तान का छठा नंबर है। वहां हर साल 15 लाख टन आम होता है, जिसमें कई तरह के आम होते हैं।

5. इंडोनेशिया

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी अग्रणीय आम उत्पादक देशों में शामिल हैं। वहां हर साल 21 लाख टन आम होते हैं।

4. मेक्सिको

मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको में हर साल लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है। कई देशों में वह आम निर्यात करता है।

3. थाईलैंड

आम के बड़े उत्पादकों में दक्षिण पूर्व एशियाई देश थाईलैंड का नंबर तीसरा है और वह सालाना 34 लाख टन आम होता है।

2. चीन

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन आमों के उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है।

1. भारत

आमों के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सरताज है। वहां हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है।

यह भी जानें – जानें,इजरायल देश के बारे में 36 बेहद रोचक तथ्य

– क्या आप जानते हैं अपनी दाढ़ी से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य, नहीं तो जरुर जानिए

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Back to top button