Facts & Mystery

यह हैं मानव इतिहास के 10 सबसे अमीर लोग

Top 10 Richest Persons Ever In The World – इतिहास में अनेको राजा-महाराजा हुए हैं जिनके पास अकूट संपत्ति हुआ करती थई, कुछ राजाओं की तो दौलत से ही दुनिया चलती थी। मानव इतिहास में बहुत से अमीर लोग हुए हैं जिनके पास दौलत की कोई सीमा नहीं थी, पर आज हम आपको इतिहास के 10 सबसे अमीर लोगों के बारें में बताने जा रहे हैं जिनकी दौलत इतनी थी कि जिसकी कल्पना करना मुश्किल होता था। यह लिस्ट टाइम मैगजीन द्ववारा वर्ष 2015 में प्रकाशित हुई थी।

1. मनसा मूसा, माली

REENACTMENT- Mansa Musa (played by John Phillips) looks over at his disciples.
(Photo Credit: Cineflix International Media/ Darren Goldstein)

टाइम मैगजीन ने टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा को अब तक का सबसे अमीर व्यक्ति माना है। सूची में 1280 से 1337 तक टिम्बकटू के राजा रहे मनसा मूसा कि संपत्ति सबसे ज्यादा बताई गई है।

2. अगस्तस केसर, रोम

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोम के राजा अगस्तस केसर हैं। 63 बीसी से 11 एडी तक राजा रहे अगस्तस की संपत्ति 46 खरब डॉलर यानि 2921 खरब रुपए बताई गई है।.

3. सम्राट शेनजोंग, चीन

टाइम मैगजीन के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य में से एक सोंग राजवंश के सम्राट शेनजोंग की संपत्ति तीसरे नंबर पर थी। साल 1048 से 1085 तक राज करने वाले शेनजोंग की संपत्ति दुनिया की जीडीपी के 25 प्रतिशत के बराबर थी।

4. अकबर, भारत

अमीरों की सूची में मुगल सम्राट अकबर चौथे नंबर पर हैं। मुगल सम्राट अकबर की संपत्ति दुनिया की जीडीपी का 25 प्रतिशत के बराबर थी। उस समय वे भारत में अपने पूरे वर्चस्व पर थे।

5. जोसेफ स्टालिन, सोवियत संघ

सोवियत संघ के के राजा जोसेफ स्टालिन को पांचवें नंबर पर रखा गया है। 1950 में सोवियत संघ में राज करने वाले जोसेफ की संपत्ति दुनिया की जीडीपी की 9.6 प्रतिशत थी। 1950 में सोवियत संघ की हिस्सेदारी दुनिया की जीडीपी का 9.5 प्रतिशत थी।

6. एंड्रयू कार्नेगी, अमेरिका

टाइम मैगजीन ने अमेरिका के एंड्रयू कार्नेगी को इस लिस्ट में छठे नंबर पर रखा है। उन्होंने अपनी कंपनी यूएस स्टील को 1901 में 48 करोड़ डॉलर में बेची थी। ये अमेरिका की जीडीपी की 2.1 फीसदी से अधिक थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 372 अरब डॉलर होती है।

7. जॉन डी रॉकफेलर, अमेरिका

1918 में जॉन डी रॉकफेलर द्वारा भरे गए इनकम टैक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 1.5 अरब डॉलर थी। उन्होंने 1863 में पेट्रोलियम इंडस्ट्री में निवेश करना शुरू किया था। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 341 अरब डॉलर होती है।

8. एलन रूफुस, इंग्लैंड

इस लिस्ट में टाइम मैगजीन ने एलन रूफुस को आठवें स्थान पर रखा है। उनकी मौत के समय उनकी संपत्ति 11 हजार पाउंड थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाई तो वह 194 अरब डॉलर होती है।

9. बिल गेट्स, अमेरिका

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में नौंवे नंबर पर रखा गया है। फोर्ब्स मैगजीन के अनुमान इस साल गेट्स कुल संपत्ति 78.9 अरब डॉलर होगी।

10. चंगेज खान मंगोलिया

चीन से यूरोप तक सन् 1162 से 1227 तक राज करने वाले चंगेज खान को टाइम मैगजीन ने इस सूची में दसवें नंबर पर रखा है। उन्होंने इतिहास में सबसे बड़े साम्राज्य को संभाला था।.

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button