Science

Samsung Galaxy Note 8, 12 सितंबर को होगा भारत में लाॅन्च, जानें इसके फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने पिछले महीने ही अपना फ्लैगशिप नोट Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में 12 सिंतबर को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में कयास लगाये जा रहे हैं कि भारत में अब यह स्मार्टफोन लाॅन्च हो सकता है।

Source

यह इवेंट दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली में शुरू होगा। कंपनी ने इनवाइट को एक जिफ़ इमेज के तौर पर भेजा है जिसमें कई सारे लोगों को हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इनवाइट में जानकारी दी है कि लॉन्च इवेंट को कंपनी की न्यूज़रूम साइट news.samsung/com.in और news.samsung.com/bharat पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 8 के स्पेशिफिकेशन

Samsung Galaxy Note 8 में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ (2960×1440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह भी गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 521 पिक्सल प्रति इंच है। बताया गया है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन पर चलेगा। इसे क्वाड एचडी+ में सेटिंग्स बदला जा सकता है।

अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS)  को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर Selfie के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस की बैटरी 3,300 mAH की है। गैलेक्सी नोट 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसे नोट सीरीज़ के अन्य फोन की तरह आईपी 68 का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसमें Qualcomm Snapdragon  835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि भारतीय मार्केट में सैमसंग के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। इसमें आपको 6 GB RAM मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64, 128 और 256 जीबी। आपको माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी नोट 8 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है।

Source – Gadget360

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button