Science

ये हैं दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक कुत्ते, जिन्होंने ली हैं हजारों लोगों की जान!

Dangerous Dogs In Hindi 

Khatarnak Dogs Hindi  – कुत्ते का नाम सुनकर हर किसी को एक प्यारे से पालतु जानवर की याद आने लगती है। कुत्ते ज्यादातर मासूम ही होते हैं और इसलिए यह सबके वफादार पालतू जानवरों में गिने जाते हैं।

पर कुत्तों की मासुमियत पर जाना आपका भ्रम होगा, ये शांत जीव तब ज्यादा खतरनाक हो जाता है जब ये खतरे को भाँप लेता है। जब भी इसके बच्चों और मालिक पर कोई संकट आता है तो इसका रौद्र रूप आपको देखने को मिलता है।  हम आज आपको दुनियाभर के ऐसे ही कुछ खतरनाक डॉग ब्रीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतने खतरनाक हैं कि इनमें से कई कुत्तों को पालने पर बैन लग चुका है।

1. पिट बुल – Pit bull

पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। इसका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है।दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध तक लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है। सन् 2015 में सिर्फ अमेरिका में ही पिट बुल के हमले से 28 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

2. रॉट वेल्लर – Rottweiler

इस प्रजाति के कुत्ते बेहद शक्तिशाली होते  है, पर साथ ही बहुत तेजी से किसी को काटने में माहिर भी होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काट सकता है। इसका वजन 35 से 48 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

3. जर्मन शेफर्ड – GERMAN SHEPHERD

पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुका जर्मन शेफर्ड दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है। यह लोगों पर 108 किलो के दबाव से अटैक करता है, जिसके बाद बच पाना मुश्किल होता है। इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

4. बुलमास्टिफ – BULL MISCHIEF

बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है, जिसके पैर बहुत ही लंबे होते हैं। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है। साल 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इसके काटने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत इसी साल हुई थी। इनका वजन 50 से 59 किलो के बीच होता है।

5. हस्की – HUSKY

हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद ही इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फीले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है। – Dangerous Dogs In Hindi

6. डाबरमैन पिन्स्चर – Doberman Pinscher

डाबरमैन पिन्स्चर – Doberman Pinscher प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन अब आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत भी हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। इनका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ऐसे ही और बेहद खतरनाक कुत्तों के बारे में जानने के लिए आप ये वीडियो जरुर देखिए…

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

Back to top button