Universe

ऐसा ग्रह जहाँ हमेशा काँच की बारिश होती है , Planet HD 189733b In Hindi

Planet HD 189733b In Hindi  – हमारा ब्रह्मांड किसी रहस्य से कम नहीं है, इसमें लाखों- अरबों तारे और ग्रह हैं जो दिन रात बनते और खत्म होते रहते हैं। बहुत से रहस्यों से भरे इस युनिवर्ष में कई ग्रह ऐसे हैं जिन्हें लेकर हर कोई हैरान हो जाता है।

कोई ग्रह विशाल गैस के बादलों से बना हुआ है तो कोई हीरे से किसी ग्रह पर हमेशा तेज हवायें चलती हैं तो कहीं पर कभी ना दिन होता है और ना रात। आज हम एक ऐसे ही ग्रह की बात करने वाले हैं जिसे लेकर विज्ञान जगत में तहलका मचा हुआ है।

यह अनोखा ग्रह आपको नर्क की याद दिलवा देगा, इस ग्रह का नाम है इस ग्रह का नाम है  HD 189733b, जो हमारी धरती से 63 प्रकाश वर्ष दूर है। जिसका मतलब यह है कि अगर कोई प्रकाश की गति से धरती से चले तो उसे इस ग्रह पर पहुँचने में 63 साल लग जायेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रह्मांड में प्रकाश की गति ही सबसे सर्वाधिक गति है।

पृथ्वी से दूरी: 63 light years
रेडियस : 81,358 km
कब खोजा गया : 5 October 2005
ग्रेविटी: 21.2 m/s²
परिक्रमा: 53 hours
Source -NASA

यह सोचने में ही डरावना लगता है कि आप एक ऐसी जगह पर हों जहां पर केवल काँच की बारिश होती हो, हर तरफ केवल और केवल काँच। हमारे ब्रह्मांड में एक ऐसा ही ग्रह है जिसे देखकर आपको नर्क की कहांनिया याद आ जायेंगी।

यह भी जानें – वैज्ञानिक नए ग्रहों की खोज कैसे करते हैं? How Do We Find Exoplanets- Hindi

इस ग्रह पर हवाओं की रफ्तार 8700 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। ये धरती पर बहने बाली हवाओं की रफ्तार से 20 गुना ज्यादा तेज हैं। यहां पर हवा की रफ्तार का तेज होना उसके वातावरण (Atmosphere)  की देन है।

इस ग्रह पर काँच की बारिश का रहस्य है इसा सिलिका से बना Atmosphere। सिलिका एक काँच जैसा ही पदार्थ होता है। इस ग्रह के Atmosphere में इसी सिलिका के बादल बनते हैं और जब ये बरसते हैं तो ये सिलिका  ठंडा होकर काँच की शक्ल में गिरता है। ये गोली की रफ्तार से भी तेज है, सोचिए कोई आपको इस ग्रह पर छोड़ दे तो आपका क्या हाल होगा, वैसे चाहें तो कमेंट करके आप बता जरूर सकते हैं।

यह भी जानें – Facts About Jupiter In Hindi : बृहस्पति ग्रह के बेहद अद्भुत तथ्य

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button