Physics

इन 5 तरीकों के जरिये भविष्य में हम भी कर पाएंगे समय यात्रा, पढ़ कर हो जाएंगे हैरान! – 5 Ways For Time Travel In Hindi

वर्म होल और ब्लैक होल के अंदर से होते हुए हम कर सकते हैं टाइम ट्रैवल! परंतु आखिर कैसे?

समय एक ऐसी चीज़ है जिसे हम इंसान अपने हिसाब से काबू नहीं कर सकते हैं,समय के साथ-साथ ब्रह्मांड में हर चीज़ भी बदलती रहती है। समय (time travel in hindi) का चक्र कभी नहीं रुकता और इसके आगे दुनिया की कोई भी चीज़ टिक नहीं सकती है।इसलिए भारतीय शास्त्रो में कहा जाता है की, समय बहुत ही बलवान है, अगर इसको कोई सही से उपयोग करें तो उसका जीवन सफल बन जाता है और इसके दुरुपयोग से जीवन बेकार और बेजान सा हो जाता है। यूं तो आपको समय के बारे में आपके बड़े-बुजुर्ग कई कहानियां सुना चुके होंगे जिसके अंदर इसके महत्व को दर्शाया गया होगा, परंतु क्या आप समय यात्रा की इन कहानियाों के बारे में जानते हैं?

समय यात्रा करने के 5 तरीके - 5 Ways For Time Travel In Hindi.
समय यात्रा कैसे किया जाए? | Credit: Live Science.

समय यात्रा (time travel in hindi) जी हाँ! आपने सही सुना, मैं यहाँ पर फिल्मों और सिरियल के अंदर दिखाये जाने वाले उसी समय यात्रा के बारे में ही बात कर रहा हूँ। समय यात्रा से जुड़े आपको कई सारे लेख इंटरनेट में पढ़ने को मिल जाएंगे, परंतु इसके बारे में सरलता के साथ पढ़ने का मौका आपको शायद ही कहीं मिले। इसलिए मैंने सोचा की, क्यों न एक लेख इसी विषय के ऊपर ही लिखा जाए जिसके अंदर इसकी सच्चाई और इससे जुड़ी कई दिलचस्प बातों को आप लोगों को बता पाऊं। मित्रों! इस लेख में मैं आपको समय यात्रा के 5 ऐसे तरीकों के बारे में भी बताऊंगा जिसको पढ़ कर आप लोग अपने आँखों के ऊपर भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

तो, चलिये अब लेख को आगे बढ़ाते हुए समय यात्रा के इस अद्भुत सफर में चलते हैं।

समय यात्रा किसे कहते हैं? – What Is Time Travel In Hindi? :-

समय यात्रा (time travel in hindi) के बारे में कुछ भी जानने से पहले, चलिये सबसे पहले इसकी परिभाषा को ही जान लेते हैं।

समय यात्रा यानी,समय को माध्यम बना कर इसके अंदर किसी एक बिंदू से दूसरे बिंदू तक यात्रा करना”। मित्रों! ध्यान रहे की यहाँ पर मैं अंतरिक्ष में किसी एक जगह से किसी दूसरे जगह तक जाने की बात नहीं कर रहा हूँ, मैं यहाँ बात कर रहा हूँ समय में आगे या पीछे जाने का। इससे हम अपने भूत या भविष्य में जा सकते हैं। परंतु इसके लिए एक विशेष प्रकार के यंत्र की जरूरत पड़ती है, जिसे हमटाइम मशीन (Time Machine)” के नाम से भी जानते हैं।

समय यात्रा करने के 5 तरीके - 5 Ways For Time Travel In Hindi.
समय यात्रा की परिभाषा | Credit: The Week.

खैर आज का हमारा ये लेख टाइम मशीन के ऊपर आधारित नहीं हैं; इसलिए मैं आप लोगों की बता दूँ की, अगर आप टाइम मशीन के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो स्वतंत्र रूप से हमारे टाइम मशीन के ऊपर आधारित लेख को पढ़ सकते हैं। वैसे गौरतलब बात यहाँ ये हे कि, इंसानों के लिए शारीरिक रूप से समय में पीछे यानी भूत में जाना उतना सहज नहीं हैं जितना समय में आगे यानी भविष्य में जाना। खैर इसके बारे में हम लोग लेख में आगे चर्चा करेंगे। मित्रों! टाइम ट्रैवल के जीतने भी तरीके और सिद्धांत हैं, वो अब तक सिर्फ काल्पनिक हैं। इसलिए समय यात्रा से जुड़ी विज्ञान प्रतिदिन विकसित होता जा रहा हैं।

समय यात्रा और समय – Time Travel And Time :-

समय को सबसे पहले आइंस्टीन (Albert Einstein) जी ने अच्छे तरीके से समझा था। हमारा ब्रह्मांड तीन आयामों से बना हुआ हैं; ऊंचाई, चौड़ाई और लंबाई। परंतु आइंस्टीन जी कहते हैं की, इसके अलावा भी हमारे ब्रह्मांड में और एक आयाम यानी चौथा आयाम मौजूद हैं। उन्होंने समय को चौथे आयाम के रूप में दुनिया के सामने रखा। ज़्यादातर लोगों को लगता हैं की, समय सतत यानी स्थिर हैं परंतु ऐसा नहीं हैं। अंतरिक्ष में जगह के साथ ही साथ इसके गुण और रफ्तार में परिवर्तन देखी जा सकती हैं।

समय यात्रा करने के 5 तरीके - 5 Ways For Time Travel In Hindi.
समय और समय यात्रा | Credit: The Tech News.

आइंस्टीन जी के द्वारा दी गई सापेक्षता के सिद्धांत (General Theory Of Relativity) में यह साफ साफ कहा गया हे कि, जब भी कोई वस्तु या व्यक्ति प्रकाश की रफ्तार के साथ चलता है तो उस वक़्त समय अपने आप धीमा हो जाता है। समय के प्रवाह में गुरुत्वाकर्षण बल भी काफी सारे बदलाव ला सकता है। समय यात्रा (time travel in hindi) से हम आइंस्टीन जी के सापेक्षता के सिद्धांत को जोड़ कर देखें तो पता चलेगा की, इसके वजह से आज हम लोगों ने कई सारे मुकाम हासिल कर लिये है और मानव सभ्यता और बेहतर सोच पाती है।

पृथ्वी की चारों तरफ चक्कर लगाता इंसानी कृत्रिम उप-ग्रह , आज इसी सिद्धांत की वजह से काम करने में सक्षम हो पाएं हैं। इसी के वजह से ही ये आज इतने सटीक तरीके से कम्युनिकेशन के सारे कार्यों को सफलता के साथ कर पा रहें हैं। मित्रों! एक बात और भी कह दूँ की, इस सिद्धांत के कारण वैज्ञानिकों का भी ये मानना हैं की हम लोग सच में समय यात्रा कर सकते हैं।

टाइम मशीन (Time Machine) और टाइम ट्रैवल! :-

अकसर मैंने लोगों के मुंह से सुना हे कि, समय यात्रा के लिए टाइम मशीन (Time Machine) की जरूरत पड़ती है। तो, मैंने सोचा कि संक्षिप्त में इसके बारे मेँ आप लोगों को बता दूँ। हालांकि इसके बारे में हमने एक स्वतंत्र लेख लिखा भी हैं, जिसे आप चाहें तो पढ़ सकते हैं।

समय यात्रा करने के 5 तरीके - 5 Ways For Time Travel In Hindi.
समय और टाइम मशीन | Credit: The Small.

वैसे टाइम मशीन का मूल कार्य ये हे कि, ये स्पेस टाइम को मोड कर किसी भी चीज़ या वस्तु को पल भर में एक से दूसरे जगह तक पहुंचा दे। स्पेस टाइम के इसी मुड़ाव को ही, “Closed Time Like Curve” कहते हैं। वैसे संसार में किसी भी चीज़ को प्रकाश की रफ्तार से ज्यादा या यूं कहें की उसके परे जाने के लिए अकल्पनीय ऊर्जा की जरूरत पड़ेगी और ठीक इसी कारण के लिए भी टाइम मशीन को चलाने के लिए भी काफी ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। वैज्ञानिक कहते हैं कि, टाइम मशीन को चलाने के लिए “Dark Matter” से निकलने वाली ऋणात्मक ऊर्जा की जरूरत हे, जो इस मशीन को लगातार ऊर्जा देता रहें।

हालांकि कुछ सिद्धांत यह भी कहते हैं की, समय में पीछे जाने के लिए तथा टाइम मशीन को चलाने के लिए गुरुत्वाकर्षण बल को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गुरुत्वाकर्षण बल के जरिये एक निर्धारित गति में एक सटीक लूप में चक्कर लगाने से हम समय में पीछे जा सकते हैं।

समय यात्रा करने के 5 सबसे बेहतरीन तरीके – 5 Ways For Time Travel In Hindi :-

मित्रों! लेख के इस भाग में मेँ आप लोगों को समय यात्रा (time travel in hindi) करने के 5 सबसे बेहतरीन तरीकों के बारे में बताऊंगा, इसलिए आप लोगों से सविनय अनुरोध हैं की इसे थोड़ा धैर्य के साथ पढ़िएगा

1. वर्म होल (Worm Hole) के जरिये :-

जनरल थियरि ऑफ रिलेटिविटी (General Theory Of Relativity) में भी समय यात्रा करने का जिक्र पाया गया है, हालांकि आज तक वास्तविक तौर से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी हैं। नासा के कुछ वैज्ञानिक कहते हैम कि, वर्म होल के जरिये हम समय यात्रा कर सकते हैं, पर बता दूँ की इंसानों के लिए ऐसी यात्रा करना शारीरिक रूप से बहुत जटिल होने वाला है।

वैसे आइंस्टीन के द्वारा दिये गये सिद्धांतों में ये साफ कहा गया हे कि, प्रकाश से ज्यादा तेज जाने के लिए वस्तु को अनंत वजनी (Infinite Mass) होने के साथ ही साथ लंबाई में शून्य होना जरूरी है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि, अगर किसी तरीके से आइंस्टीन फील्ड इक्वेशन (Einstein Field Equation) को आधार करके अंतरिक्ष में वर्म होल को बनाया जाए तो हम आसानी से समय यात्रा कर सकते हैं। टनल आकृति में बना यह वर्म होल अंतरिक्ष में बहुत दूर-दूर मौजूद दो अलग-अलग विंदुओं को आपस में जोड़ती हैं। जिसके अंदर से होते हुए हम लोग प्रकाश के गति से भी तेज यात्रा कर सकते हैं।

समय यात्रा करने के 5 तरीके - 5 Ways For Time Travel In Hindi.
वर्म होल के जरिये होगा समय यात्रा | Credit: Quanta Magazine.

वैसे इसके लिए वैज्ञानिकों को एक ऐसी तकनीक को विकसित करना पड़ेगा, जो की वर्म होल को जहां चाहें वहाँ अंतरिक्ष में बनाने में सक्षम हो। इससे हम लोग पृथ्वी से बहुत दूर मौजूद खगोलीय पिंडों तक पहुँचने के साथ ही साथ प्रकाश के रफ्तार को भी पीछे छोड़ देंगे। मित्रों! प्रकाश के रफ्तार से ज्यादा वेग में जाना, यानी समय को मात दे देना। ध्यान देने वाली बात यहाँ यह भी हैं की, वर्म होल को बनाने के लिए अति ससूक्ष्म कणों की जरूरत पड़ सकती हैं। अति सूक्ष्म होने के कारण यह कण कितने ज्यादा स्थायी हैं, इसके बारे में हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं।

2. उच्च आयामों में सफर करके (Traveling In Higher Dimensions) :- 

हॉलीवुड की इंटरस्टेलर फिल्म को आधार मान कर समय यात्रा के इस सिद्धांत की कल्पना की गई है। इसके अनुसार अगर हम उच्च आयामों में यात्रा कर पाएं तो समय के अंदर सहज तरीके से जा सकते हैं। वैसे मैंने पहले भी बताया है की, समय को आइंस्टीन जी ने एक अलग से आयाम का दर्जा दिया था।

Higher Dimensions and time travel.
उच्च आयाम में समय यात्रा | Credit: Towards Data Science.

खैर इंटरस्टेलर फिल्म में दिखाया गया हे की, अंतरिक्ष यात्री “Tesseracts” के जरिये समय में सरलता के साथ यात्रा करने में सक्षम हुए थे। ठीक इसी के भांति अगर हम लोग वास्तव में ऐसे ही किसी चीज़ को बना लेते हैं तो अति सहज तरीके से समय यात्रा करने में सक्षम हो पायेंगे।

3. लौकिक तार (Cosmic String) के जरिये :-

ब्रह्मांड की प्रारंभिक अवस्था में लौकिक तार या कॉस्मिक स्ट्रिंग का जिक्र मिलता है। वैज्ञानिकों का अनुमान हे कि, जब ब्रह्मांड हाल में ही बना था तब उसके अंदर ट्यूब की आकृति के कई सारे लंबे व संकरी तार मौजूद थे। यह तार या ट्यूब बाद में चल कर कॉस्मिक स्ट्रिंग बन गए। वैसे ध्यान देने वाली बात यह हे कि, कॉस्मिक ट्यूब के अंदर बहुत ही भारी मात्रा में ऊर्जा भरी हुई रहती है।

इसके अलावा ट्यूब के अंदर मौजूद पदार्थ बहुत ही ज्यादा सघन अवस्था में रहता हैं, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। बहुत ही ज्यादा सघन पदार्थ को अपने अंदर रखने के वजह से यह ट्यूब बड़े ही आसानी के साथ स्पेस-टाइम को मोड व बदलने में सक्षम होते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर वैज्ञानिकों का अलग-अलग मत बने हुए हैं।

Cosmic strings and time travel.
कॉस्मिक स्ट्रिंग की तस्वीर | Credit: Behance.

कुछ वैज्ञानिकों का ये कहना हे की, ये जो कॉस्मिक स्ट्रिंग हैं ये असल में अनंत हैं और इसकी लंबाई का अंदाजा लगा पाना लगभग असंभव ही है। फिर दूसरे कुछ वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि, वास्तव में कॉस्मिक स्ट्रिंग एक तरह से गोलाकृति वाला तार हैं जिसका कि कोई अंत ही नहीं हैं।

कॉस्मिक स्ट्रिंग (Cosmic String) से जुड़ी सबसे रोचक बात तो ये हे कि, समय यात्रा करने के लिए हमें कम से कम दो कॉस्मिक स्ट्रिंग की जरूरत पड़ेगी। दो इसलिए की, जब कॉस्मिक स्ट्रिंग पास-पास आ जाती हैं तो ये स्पेस-टाइम को बदल देती हैं जिससे हम समय यात्रा भी कर सकते हैं।

4. ब्लैक होल (Black Hole) के जरिये :-

ब्लैक होल (Black Hole) एक ऐसी चीज़ है, जिसके बारे में ज़्यादातर लोगों की नकारात्मक सोच ही रहती है। हमें लगता हे कि, ब्लैक होल तो सिर्फ विनाश करने के लिए बने हुए हैं। वैसे बता दूँ की, ब्लैक होल विनाश करने के साथ ही साथ समय यात्रा करने में भी हमारी मदद कर सकते हैं। इसलिए इसको लेकर वैज्ञानिक काफी तत्परता के साथ शोध में लगे हुए हैं।

वैसे यह सिद्धांत आपको अवश्य ही चौंकाने वाला है। वैज्ञानिक मानते हैं कि, अगर हम किसी तरीके से एक ऐसे यान का निर्माण करें जो की ब्लैक होल के अंदर बहुत तेजी से घुस कर निकल सके तो हम शायद समय यात्रा करने में सक्षम हो सकते हैं। अगर ये संभव नहीं हैं, तो एक ऐसे कृत्रिम होल का निर्माण करें जो की बहुत ही तेजी से घूम रहा हो।

Largest Black Hole In Universe

जब कोई भी यान ब्लैक होल के अंदर प्रवेश कर के आधी दूरी तय कर लेता है (ब्लैक होल के कुल लंबाई की) तो वो स्वतः रूप से समय में गति कर रहा होता है। वैसे अनुमान से कहा गया हे कि, ब्लैक होल के अंदर बाहर के मुक़ाबले समय दुगनी तेजी से व्यतीत होता है। इस सिद्धांत की वजह से जो भी अंतरिक्ष यात्री ब्लैक होल के अंदर से हो कर आते हैं वह लोग पृथ्वी में रहने वाले लोगों से 5 साल आयु में छोटे होते हैं। हालांकि समय में यात्रा करने के लिए अंतरिक्ष यात्रीयों को प्रकाश के रफ्तार से यात्रा करना जरूरी है।

Infinite cylinder and time travel.
अनंत सिलिंडर और समय यात्रा | Credit: Youtube.

5.अनंत सिलिंडर (Infinite Cylinder) के जरिये :-

यह सिद्धांत सबसे पहले “Frank Tipler” ने दुनिया के सामने रखा था। उनका कहना था की, अगर हम लोग किसी तरीके से सूर्य के 10 गुना ज्यादा वजनी पदार्थ (Matter) को कई अरब बार लपेट कर एक लंबी व सघन सिलिंडर में परिवर्तित करके प्रति मिनट कई खरब बार परिक्रमण के गति से घुमाएं तो हम शायद इसके माध्यम से समय यात्रा (time travel in hindi) कर सकते हैं।

दरअसल बात ये है कि, इतने वेग से घूमने बाले इस सिलिंडर के इर्द-गिर्द अगर हम किसी स्पेसशिप को रख दें और बाद में इसके अंदर प्रवेश करा दें तो हम लोग समय यात्रा करने में सक्षम हो सकते हैं। मित्रों! अधिक जानकारी के लिए बता दूँ की, इस सिद्धांत को “Closed time-like Curve” सिद्धांत भी कहते हैं। वैसे इसके ऊपर अभी भी शोध जारी है, परंतु आशा है की भविष्य में समय यात्रा करने का यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है।

मित्रों! इस सिद्धांत से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात यह हे कि, समय यात्रा करने के लिए जरूरी इस सिलिंडर की लंबाई बहुत ही ज्यादा या यूं कहें तो अनंत होनी जरूरी है जिससे यह अपने अंदर “Closed time-like Curve” को बना पाए। अगर यह कर्व किसी तरह बन गया तो, समय यात्रा (time travel in hindi) करने की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएगी। अनंत सिलिंडर का ये जो सिद्धांत हैं यह वास्तव में कई सारे तथ्यों को आपस में साझा करके दिया गया है। इसलिए मुझे व्यक्तिगत रूप से इस सिद्धांत से आशा है की, आने वाले समय में शायद यह हमें समय की अद्भुत यात्रा करा सके।

निष्कर्ष – Conclusion :-

हमने ऊपर पूरे लेख के अंदर समय यात्रा (time travel in hindi) की परिभाषा से लेकर यह किस तरीके से किया जा सकता है, उसके बारे में जाना। समय यात्रा का टाइम मशीन तथा समय के साथ कैसा संबंध हैं उसके बारे में भी हमने जाना। समय यात्रा के बारे में वैसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात आप लोगों को बताना बाकी हैं। अगर आपको याद हो तो, मैंने ऊपर कहा था की समय में पीछे जाना समय में आगे जाने से बहुत ही भिन्न और जटिल है। तो, यहाँ पर यह सवाल उठता हैं की, आखिर किस वजह से हम लोग समय में पीछे नहीं जा सकते हैं?

समय यात्रा करने के 5 तरीके -
समानांतर ब्रह्मांड | Credit: Noteworthy.

तो, इसका जवाब हैं “Grandfather Paradox”। इस पाराडॉक्स के तहत अगर कोई व्यक्ति समय में पीछे जा कर अपने ग्रेंड फादर को ही मार डालता हैं तो वह कैसे आने वाले समय में अपने अस्तित्व में आयेगा। अगर उसके ग्रेंड फादर ही जिंदा नहीं रहेंगे तो उसके पिता तथा वह कभी भी जन्म नहीं ले सकता है। इसलिए समय में पीछे जाना शायद एक तरह से असंभव ही लगता है। हालांकि, इसको लेकर कई वैज्ञानिक ये कहते हैं की, ऐसे क्षेत्र में आप दूसरे समानांतर ब्रह्मांड में जन्म लेंगे।

मित्रों! अब आप बताइए की क्या हम लोग कभी टाइम ट्रैवल करने में सक्षम हो पायेंगे? क्या हम समय में एक से दूसरे युग में जा पायेंगे? आपको इसके बारे में क्या लगता हैं कमेंट करके अवश्य ही बताइएगा। वैसे और एक सवाल ये भी हैं की, मान लीजिये किसी तरह इंसान समय यात्रा करने में सक्षम हो भी गया तो; आप समय यात्रा करके किस चीज़ को बदलना चाहेंगे या कौन सी जगह जाना चाहेंगे? आप लोगों के कमेंट का हमें इंतजार रहेगा।

Sources :- www.space.com, www.books.google.co.in.

Bineet Patel

मैं एक उत्साही लेखक हूँ, जिसे विज्ञान के सभी विषय पसंद है, पर मुझे जो खास पसंद है वो है अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान, इसके अलावा मुझे तथ्य और रहस्य उजागर करना भी पसंद है।

Related Articles

4 Comments

  1. I’m a true lower of universe,and I m very interested to know letest invention,or News related to universe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button