Science

वैज्ञानिकों ने एक महीने में गहरे समुद्र में खोजे 12 अजीबोगरीब जीव

Mysterious animals of oceans – समुद्र इतना बड़ा है कि आज भी वैज्ञानिक बस इसका 5 प्रतिशत ही जान सके हैं। इस समुद्र में धरती से ज्यादा जीवन रहता है, तरह-तरह के जीव यहीं पर जन्म लेते हैं और मरते हैं। आपने कई बार मछती, शार्क और केंकड़ा देखे होंगे और आपको लगता भी होगा कि शायद समुद्र बस इतने तक ही सीमित है।

एक समुद्र अपने अंदर बहुत कुछ समाए होता है, जिसके बारे में बिना उसकी गहराई में जाए पता नहीं लगाया जा सकता. इसी मकसद से 58 वैज्ञानिकों की एक टीम ने पूरे एक महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तट पर अभियान किया. ये विश्व में पहली बार था, जब समुद्र के अंदर 4000 से 6000 मीटर गहराई तक खोज की गई। वैज्ञानिकों की ये मेहनत रंग लाई और उन्होंने कुछ नई विचित्र प्रजातियां खोज निकाली.

विषय - सूची

1. Peanut Worm – गहरे समुद्र में पाया जाने वाला ये कीड़ा Penis जैसा लगता है. डरने पर ये अपने लंबे सिर को अंदर की तरफ कर लेता है, जिससे ये मूंगफली जैसा दिखने लगता है।

2. Glass Sponge – ये विचित्र सा समुद्री जीव एक मीटर से भी लंबे हो सकते हैं।  इनका स्केलेटन सिलिका फिलामेंट्स की जाली का बना होता है।

3. Red Spiny Crab (लाल कांटेदार केकड़ा) – इस रेड कलर के केकड़े की स्किन कांटेदार है, जो गहरे समुद्र में इसे खतरे से बचाती है।

4. Cookiecutter Shark – बेहद तीखे दांतों वाली ये शार्क बड़ी मछलियों, व्हेल, डॉलफ़िन का शिकार करती है. ये समुद्र की 1000 मीटर की गहराई तक रहती है।

5. Blob Fish – इस मछली को New South Wales से 2.5 किलोमीटर की गहराई पर खोजा गया था।  इसकी स्किन बहुत सॉफ्ट है, एकदम पानी जैसा लगता है।

6. ‘Faceless’ Fish – इस बिना आंखों, बिना चेहरे की मछली को सतह के 4 किलोमीटर नीचे खोजा गया था।

7. Dumbo Octopus – ये Octopus भी डिज़नी कैरेक्टर Dumbo Octopus की तरह अपने कान को फिंस की तरह फ्लैप कर सकता है।

8. Corallimorph – ये कोरल जीव उसी समूह से संबंधित है जिससे जेलीफ़िश, हार्ड कोरल और एनीमोन जैसे जीव हैं।

9. Brittle Star – ये जीव स्टार फ़़िश की प्रजाति से है।

10. Zombie Worm – ये रेड और वाइट कलर का Zombie Worm है।

11. Giant Anemone-Sucking Sea Spiders – ये मकड़ी की तरह दिखने वाला जीव असल में समुद्री मकड़ी नहीं, ये सबसे प्राचीन आर्थ्रोपोड्स में से एक है।

12. Pancake Urchin – ये जीव पैनकेक जैसा दिखता है।

वैज्ञानिकों को इस तरह के विचित्र जीव मिलें हैं, वैसे उन्हें कई जीव मिले हैं पर इस पोस्ट में हमने प्रमुख 12 जीवों को जगह दी है। आप इन जीवों के बारे में कितना जानते हैं और क्या इनके बारे में सोचते हैं तो कमेंट जरूर करें..।

यह भी जानें – भारत में मिले डायनासोर युग के मीन मछली के जीवाश्म

साभार – गजबपोस्ट

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button