Facts & Mystery

इस खोए हुए शहरों के इतिहास को जान लीजिए, कहीं फिर ये भी ना खो जाये

History Of Lost City Machu Picchu Hindi

History Of Lost City Machu Picchu Hindi – कहने को तो पृथ्वी बहुत बड़ी है और पृथ्वी पर बहुत सी रहस्यमय चीज़ें भी हैं। चाहे वो इंसान हो, कोई जानवर या कोई जगह। ऐसे अनेकों रहस्य इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। जिसमें कई ऐसी चीज़े हैं जो समय के साथ-साथ अचानक गायब हो चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे शहर के बारे में जहाँ के लोग अचानक ही गायब हो गए थे। इस शहर का नाम है माचू पिच्चू। माचू पिच्चू का अर्थ होता है पुरानी चोटी।

माचू पिच्चू का इतिहास – Histroy of Machu Picchu 

माचू पिच्चू पेरू में स्थित है। इसे आज से लगभग 100 वर्ष पहले खोजा गया था। लेकिन आज भी इस स्थान से मिलते कंकालों के विषय में कोई पक्के सबूत नही हैं। इसलिए इसे दुनिया का अजीबोगरीब स्थान कहा जाता है जो अद्भुत होने के साथ-साथ गहरे रहस्यों को अपने अंदर समय हुए है। माचू पिच्चू उरुबाम्बा घाटी पर स्थित है जो समुद्र तल से 2,430 मीटर ऊपर है। 7 जुलाई 2007 को इसे विश्व के सात अजूबों में शामिल किया गया था।

Via : tailormadeperu.com

वर्ष 1911 में माचू पिच्चू की पर्वत श्रृंखला की खोज हुई थी साथ ही यह भी पता चला कि इसका संबंध 13वीं शताब्दी से है। माचू पिच्चू के बारे में तो यह भी कहा जाता है कि यह एक शाही रियासत थी। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी माचू पिच्चू काफी महत्व रखता था।

इंका सभ्यता और कंकाल – Inca Civilization 

इंका सभ्यता को रहस्यमयी सभ्यता भी कहता हैं क्योंकि वैज्ञानिक इसके रहस्यों को खोजने में असमर्थ रहे हैं। न ही उस समय वहाँ कागज़ और कलम हुआ करते थे जिसकी वजह से कुछ भी निष्कर्ष निकालना स्पष्ट रूप से सही नही होगा।

वैज्ञानिकों को यहाँ पर अधिकांश मात्रा में कंकाल मिले है परन्तु हैरानी की बात तो यह है कि अधिकतर कंकाल महिलाओं के हैं। माचू पिच्चू इंका सभ्यता से संबंध रखता है।

क्या है इसका रहस्य? The Secret Of Machu Picchu 

माचू पिच्चू के रहस्य को जितना खोदो वो इतना ही गहरा होता जाता है। लेकिन माचू पिच्चू का निर्माण किसने, क्यों और कैसे करवाया ये आज भी एक रहस्य है। कहा तो ये भी जाता है कि जितना जल्दी इसका निर्माण हुआ था उतनी ही जल्दी यह खाली भी हो गया था।

कुछ लोगों का कहना है कि यहाँ के लोग अचानक ही कुछ दिनों में अपने आप गायब हो गए थे। इसलिए इसे “द लॉस्ट सिटी (The Lost City) “भी कहा जाता है। जिसके बाद यहाँ एक चुप्पी सी छा गयी थी और दोबारा यहाँ कोई इंसान रह नही सका। कुछ लोगों का मानना तो यह भी है कि यहाँ पर भूत-प्रेतों का साया है। जिसकी वजह से यहाँ इंसान नहीं रह पाते हैं।

एलियंस ने करवाया निर्माण – The Aliens of Machu Picchu 

कुछ वैज्ञानिकों ने तो यह भी माना है कि इस जगह का निर्माण एलियंस ने करवाया है और एलियंस के कारण ही यहाँ कोई इंसान रह नही पाता है। लेकिन एलियंस होने या एलियंस द्वारा इस जगह के निर्माण का कोई सबूत नही मिला है। मॉडर्न वैज्ञानिकों ने अपनी खोज में खुलासा करते हुए कहा है कि पुरातत्व वैज्ञानिकों द्वारा एलियंस द्वारा इस स्थान का निर्माण करने की कहानी झूठ है।

Via : cultureunplugged.com

माचू पिच्चू की संरचना बहुत ही शानदार और अद्भुत है। इसी संरचना को आधार मानकर ही पुरातत्व वैज्ञानिकों ने एलियंस द्वारा बनवाये गए इस स्थान की बात की।

क्योंकि इस तरह के स्थान की संरचना करना इंसान के बस की बात नही है। परंतु पेरू के निवासियों ने इस बात को नकारते हुए कहा कि उनके पूर्वज इससे भी शानदार और बेहतरीन कला जानते थे।

माचू पिच्चू की खोज किसने की? – Who Discovered the Machu Picchu?

माचू पिच्चू की खोज अमेरिकी इतिहासकार हीरम बिंघम ने वर्ष 1911 में कई थी। स्थानीय लोग तो इस जगह को जानते थे परंतु विश्व भर में इस स्थान के बारे में बताने वाले बिंघम ही थे। उन्होंने ही बताया था कि यह स्थान इंका सभ्यता का आखिरी स्थान है और बिंघम ने ही इसे “द लॉस्ट सिटी” नाम दिया। इन्होंने ही इस स्थान की खोज की और इसे पर्यटन स्थल बनाने में सरकार की सहायता की।

– 5 हजार साल पुरानी इस सभ्यता के ये विचित्र रहस्य आपके पक्का होश उड़ा देंगे,

Abhinay Kanojia

अभिनय प्रसाद विज्ञानम् के लेखक हैं, इन्हें विज्ञान, इंटरनेट और Technology पर लिखना बहुत पसंद है।

Related Articles

Back to top button