Facts & Mystery

जीवनभर नहाती नहीं है इस जनजाति की महिलायें, मानी जाती हैं सबसे ख़ूबसूरत

Himba Tribe इस दुनिया में 7 अरब से ज्यादा लोग हैं और लोग समाज और जातियों में बटे हैं। देश विदेशो में कई ऐसी ही जातियों और जनजातियों को आप लोग देखते होगें। हर जाति ट्राइब की अपनी अनोखी परंपरा और रिवाज होते हैं जो उनके लिए तो सामन्य होते हैं पर हमारे लिए उतने ही विचित्र …

फ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को नहाना मना है। फिर भी उन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है।

पानी से भी हाथ नहीं धोते हैं 

कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि इस ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास तरीका है।

खास हर्ब्स के धुंए का करती हैं इस्तेमाल

हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। ताकि उनसे बदबू ना आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद भी अच्छी स्मेल करती है।

यह भी जानें – भारत के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर रहती है विश्व की सबसे खूंखार जनजाति, मार डालती हैं लोगों को

बॉडी पर लगाती हैं जानवर की चर्बी से बना लोशन

इस ट्राइब की महिलाएं अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का प्रयोग करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के घोल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट के धुल की वजह से उनके स्किन का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।

साभार – अजबगजब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button