Science

भारत के महान ऋषियों द्वारा किये गए वैज्ञानिक आविष्कार।

जब यूरोपीय देशों के लोग जंगलों में घुमन्तु की जिन्दगी जी रहे थे, पूरी दुनिया अज्ञानता के अँधेरे में सोयी हुयी थी, उस समय भारत के लोग ऐसी कार्यशालाओं का व्यापार (Trade of workshops) चला रहे थे जिसमें धातु-निष्कर्षण (Mettalurgy), वस्त्र रंजन (Dyeing of Fabric), औषधि-निर्माण (Drugs Formation), शल्य-चिकित्सा (Surgery) जैसे काम हुआ करते थे।

यहाँ पर मैं वैदिक भारत द्वारा किये गए महान वैज्ञानिक आविष्कारों और उनके आविष्कारकों में से कुछ का वर्णन कर रहा हूँ:-

परमाणु सिद्धांत (Atomic Theory):

600 ईसा पूर्व (600 BC) कनद ऋषि ने परमाणु(Atom) का सिद्धांत दिया था। कणद का कथन है कि-

सभी वस्तुएं परमाणु(Atoms) से बनी हुयी हैं, विभिन्न परमाणु आपस में जुड़ कर अणु(Molecule) का निर्माण करते हैं”

उन्होंने ये कथन John Dalton से 2500 वर्ष पहले दिया था।

इसके आगे कणद परमाणुओं की Dimensions, गतियों और आपस में रासायनिक अभिक्रियाओं(Chemical Reactions)  का वर्णन करते हैं।

Acharya Kanad: Atomic Theory was given in 600 BC

गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत (Law of Gravity):

400-500 ईसा पूर्व भाष्कराचार्य ने अपनी किताब सूर्य-सिद्धांत में ये कथन लिखा था-

वस्तुयों का पृथ्वी पे गिरने का कारण, पृथ्वी द्वारा उन पे लगने वाला आकर्षण बल है। पृथ्वी में ये क्षमता उसके अत्यधिक गुरुत्व (Mass) के कारण आती है।”

उन्होंने ये कथन Sir Issac Newton से लगभग 1200 वर्ष पहले दिया था।

सूर्य सिद्धांत में भाष्कराचार्य लिखते हैं-

पृथ्वी, ग्रह, चंद्रमा, सूर्य आदि इस गुरुत्वाकर्षण के कारण अपने कक्षक में बने रहते हैं”

Bhashkaracharya: Law of Gravitation was given in 500 BC

धातुकर्म (Metallurgy):

10वीं सदी में नागार्जुन ने अपनी किताब रसरत्नाकर Rasaratnanakara में बहुत से धातुकर्म विधियों के बारे में लिखा है जैसे:

विभिन्न धातुओं जैसे सोना,चांदी,तम्बा और टिन का उनके अयस्कों (Ores) से निष्कर्षण।

द्रवीकरण(liquefaction),आसवन(distillation),उर्ध्वपातन(sublimation) आदि विधियों का वर्णन।

विभिन्न रस (Liquid Metal) जैसे पारा (Mercury) का निर्माण।

धातुकर्म के क्षेत्र में भारत 5000 वर्षों से अधिक समय तक विश्व-गुरु रहा है।

सोने के आभूषण 3000 BC से पहले उपलब्ध थे।कांसे और पीतल के मिले बर्तनों का अनुमान 1300 BC  लगाया गया है।

जस्ता (जिंक) को इसके अयस्क (Ore) से आसवन विधि द्वारा निकालना भारत में 400 BC में ज्ञात था, European William Campion से2000 वर्ष पहले।

ताम्बे की मुर्तियों की आयु का अनुमान 500 BC लगाया गया है।

दिल्ली में एक लौह स्तम्भ है जो 400 BC पुराना है और उस पर आज तक जंग या क्षय का कोई निशान नहीं है।

Nagarjuna: Invention of Mettalurgy

बौधायन: महान गणितज्ञ 600 BC

स्रोत

पाइथागोरस प्रमेय या बौद्धायन प्रमेय (Pythagorean Theorem or Baudhayana Theorem):

ईसा से 6 सदी पूर्व बौद्धायन ने अपनी किताब बौद्धायन सुल्ब सूत्र में Baudhayana Sulba Sutra में ये कथन लिखा है:

dīrghasyākṣaṇayā rajjuḥ pārśvamānī, tiryaḍam mānī,

किसी समकोण त्रिभुज में दीर्घ-अक्ष(Hypotenuse) का वर्ग, रज्जू(Base) और पार्श्ववमिनी(Hight) के वर्ग के योग के बराबर होता है।

पाई π का मान (The Value of Pi π):

बौद्धायन ने वृत की परिधि और व्यास का अनुपात 3 बताया था।लेकिन उनके बाद 499 AD में आर्यभट्ट ने π के मान की गणना दशमलव के 4 स्थान तक की (3.1416).

825 AD में एक अरबी गणितज्ञ मुहम्मद इब्ना मूसा ने ये कहा कि ये मान भारतियों के द्वारा दिया गया है।

शून्य की अवधारणा (The Concept of ‘Zero’):

Zero की अवधारणा शुरूआती संस्कृत लेखों में शून्यके रूप में आती है और पिंडाला के चंदा: सूत्र‘ (200 AD) में भी समझायी गयी है। भ्रह्मगुप्त के ब्रह्म फुता सिद्धांत‘ (400 AD) में शून्य को विस्तार से समझाया गया है। भारतीय गणितज्ञ भाष्कराचार्य ने सिद्ध किया की X को 0 से विभाजित करने पर अनंत (Infinty) आता है जिसको फिर कितना ही विभाजित करें अनंत ही रहता है।

लेकिन शून्य के महत्व के आविष्कार का श्रेय आर्यभट्ट को जाता है।

Aryabhatt: Great Mathemeticial, who has given Concept of Decimal and Zero

दशमलव प्रणाली (Decimal System):

दशमलव के आविष्कार का भी मुख्य श्रेय आर्यभट्ट को दिया जाता है। उन्होने हर गणना का आधार  10 को बनाया जिस से बड़ी से बड़ी संख्या भी 10 की घात के रूप में आसानी से व्यक्त की जाने लगीं।

गणित की वैदिक जडें (Vedic roots of Mathematics):

अंग्रेजी का शब्द Geometry संस्कृत के शब्द ज्यामितिसे आया हुआ है।जिसका अर्थ होता है पृथ्वी का मापन‘.

इसी तरह से अंग्रेजी का शब्द ‘Trignometry’ भी संस्कृत के शब्द त्रिकोणमितिसे बना है।

युक्लिड का निर्माण 300 BC में Geometry के अविष्कार के बाद हुआ जबकि भारत में ज्यामिति का उद्भव 1000 BC में ही आग वेदियों (fire altars) के निर्माण से हो गया था  “चतुर्भुज में वर्ग का निर्माण”.

सूर्य सिद्धांत में त्रिकोणमिति का प्रखर वर्णन किया है, जो कि 1200 साल बाद यूरोप में 1600 इसवी में Briggsद्वारा दिया गया।

भाष्कराचार्य ने 1150 AD में अपनी प्रसिद्ध किताब सिद्धांता-सिरोमनलिखी,जिसके चार भाग हैं:

लीलावती(Arithmetic)

गोलाध्याय (Celestial Glob)

बीजगणित (Treatise of Algebra)

ग्रहगणित (Mathematics of Planets)

भारत से ही sinƟ funtion 8वीं सदी में अरब में पहुँचा। भारत में sinƟ को ज्याकहते थे जो कि अरब में Jiba / Jyb में अनुवादित हो गया। अरबी में Jaib शब्द का मतलब होता है महिला-पोशाक का गले के पास से खुला होना, Jaib शब्द का लैटिन में अनुवाद हुआ Sinus, जिसका अर्थ होता है पोशाक में तह या Curve. और इस प्रकार अंत में Sine (sinƟ) शब्द बना।

10 की घात 53 की गणना (Raising 10 to the Power of 53!):

 आज की गणित में 10 की अधिकतम घात के लिए उपसर्ग (Prefix) है- ‘D’ दस की घात 30 (from Greek Deca).

जबकि 100 BC  पहेल भारतियों ने 10 की घात 53 तक के लिए सटीक नामों का आविष्कार कर लिया था।

1= एकं =1, 10 था दशकं , 100 था  शतं  (10 to the power of 10), 1000 tha सहस्रं  (10 power of 3), 10000 था  दशासहस्रम  (10 power of 4), 100000 था  लक्शः  (10 power of 5), 1000000 था दशालक्शः (10 power of 6), 10000000 था कोटिः  (10 power of 7)……विभुतान्गामा  (10 power of 51),तल्लाक्षनाम  (10 power of 53).

अंकों को शब्दों में व्यक्त करना (The Word-Numeral System):

word-numeral system, अंक को 10 के गुणांक के रूप में लिखते हुए आगे बढ़ता है। जैसे संख्या 60799 को संस्कृत में इस तरह लिखते हैं-“सस्टीम सहस्र सप्त सतानी नवाटीम नवा”(sastim (60), shsara (thousand), sapta (seven) satani (hundred), navatim (nine ten times) and nava (nine))इस system के नियम इस प्रकार है:

1.शुरू के नौ अंकों के नाम-eka, dvi, tri, catur, pancha, sat, sapta, asta, nava

2.अगले नौ अंको का समूह, उपर्युक्त प्रत्येक अंक को 10 से गुना करके प्राप्त होता है-dasa, vimsat, trimsat, catvarimsat, panchasat, sasti, saptati, astiti, navati

3. इसी प्रकार अगला समूह 10 के अगले गुणांक के रूप में प्राप्त होता है-satam sagasara, ayut, niyuta, prayuta, arbuda, nyarbuda, samudra, Madhya, anta, parardha….

सभी ग्रहों की कक्षाओं का केंद्र सूर्य (Heliocentric Solar System):

प्राचीन भारतीय वो पहले लोग थे जिन्होंने सूर्य के Heliocentric System का सुझाव दिया.

उन्होंने  प्रकाश का वेग 1,85,016 miles/sec  परिकलित किया.

उन्होंने पृथ्वी का चन्द्रमा के बीच की दूरी भी परिकलित की- चन्द्रमा के व्यास का 108  गुना.

पृथ्वी और सूर्य के मध्य दूरी का अनुमान लगाया- पृथ्वी के व्यास का 108 गुना.

ये सब बातें महान वैज्ञानिक गैलिलिओ से हजारों साल पहले की हैं.

                  

पृथ्वी को सूर्य-कक्षा में लगाने वाला समय (Time taken for Earth to orbit Sun):

भारतीय गणितग्य भाष्कराचार्य ने अपने निबंध सूर्य-सिद्धांत में, पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर  एक  चक्कर पूरा करने में लगने वाले समय का दशमलव के नौंवें स्थान तक सही मान बताया (365.258756484 दिन).

भाष्कराचार्य के सैकड़ों वर्ष बाद 5वीं में astronomer Smart ने इसी मान की गणना की।

आज जिन विदेशियों को भारतीय पढ़े लिखे मुर्ख पूजते हैं उन्ही के ये कथन हैं :-

We owe a lot to the Indians, who taught us how to count, without which no worthwhile scientific discovery could have been made.

-Albert Einstein

हम भारतियों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेंगे जिन्होंने हमें गणना करना सिखाया, उसके बिना किसी वैज्ञानिक आविष्कार का होना संभव नहीं था।

अलबर्ट आइन्स्टीन

If there is one place on the face of earth where all dreams of living men have found a home from the very earliest days when man began the dream of existence, it is India.

-French scholar Romain Rolland

अगर दुनिया में ऐसा कोई स्थान है, जिसे मानव के उन सारे सपनों का घर कहा जाये,जो सपने मानव बहुत शुरुआत से अस्तित्व के लिए देखा करता था, तो वो स्थान है भारत।

फ़्रांसीसी विद्वान् रोमेन रोलांड

Source – Sanatansewa

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button