Health

इस चीज़ की मात्र 5-6 बूंदें पानी में मिलाने से हो जायेगा पूरा शरीर गोरा, जरुर अजमाँए

हमारे शरीर में हमारा चेहरा एक ऐसा हिस्सा है जिसे हम हर रोज गोरा और चमकदार बनाने का प्रयत्न करते रहते हैं। ये जरुरी भी है क्योंकि चेहरे से ही मनुष्य की सारी जानकारी मिलती है। एक खिलखिलाता और चमकता चेहरा आप में आत्मविश्वास भर देगा। इसी कारण से कई लोग अपने चेहरे को गोरा बनाने का रोज प्रयास करते हैं। खासकर, महिलाएं अपने चेहरे को गोरा और बेदाग बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक और घरेलू प्रयोग करती रहती हैं और कई बार वे इसमें सफल भी होती हैं।

चेहरे के अलावा हम शरीर के अन्य भागों के कम गोरे होने पर फिर भी मैनेज कर लेते हैं, लेकिन चेहरा जरूर गोरा होना चाहिए। लेकिन अगर हम आपको एक ऐसा तरीका बताएं जिसके प्रयोग से ना केवल चेहरा बल्कि साथ ही शरीर का हर हिस्सा गोरा हो जाएगा तो क्या आप उसे ट्राय करेंगे?

दरअसल हमारे शरीर के वे भाग जो सबसे अधिक ढके रहते हैं, जिनपर बाहरी धूप, प्रदूषण का सीधा असर सबसे कम होता है, वे हिस्से अन्य हिस्सों की तुलना में गोरे और बेदाग होते हैं। लेकिन हमारी बाजुएं, पांव, हाथ, चेहरा, गर्दन, आदि हिस्से धूप या प्रदूषण के चलते अपनी रंगत खोने लगते हैं।

ऐसे में इनकी रौनक वापस लाने के लिए हम बहुत से प्रयास करते तो हैं लेकिन सबसे अधिक काम हम अपने चेहरे पर ही करते हैं, फिर परिणाम स्वरूप चेहरे का रंग सबसे अधिक साफ होता है और बाजू, हाथ या पांव का रंग गहरा ही रह जाता है।

लेकिन अगर आप सुबह नहाते समय एक छोटा सा प्रयोग कर लें, तो आपका पूरा का पूरा शरीर गोरा हो सकता है। आपको केवल नहाने के पानी में एक चीज मिलानी है और कुछ ही दिनों में पाएंगे बेहतरीन रिजल्ट।

इसके लिए आपको एक नींबू चाहिए होगा, सुबह नहाने से पहले बाल्टी के पानी में 5 से 6 बूंडें नींबू के रस की डालकर नहाएं। ऐसा रोजाना कुछ हफ्तों तक करने से देखिएगा आपके पूरे शरीर की स्किन में कैसे बदलाव आते हैं।

नींबू में एंटी एलर्जिक और टैनिंग को काटने के गुण होते हैं। इसमें मौजूद तत्व स्किन को बाहरी प्रदूषण से बचाए भी रखते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल करने से रंग साफ होता है। यह उपाय अपने आप में बहुत अनोखा है सस्ता होने के साथ – साथ इसके कोई साइड – इफैक्टस भी नहीं है, तो इसे जरुर अजमाँए और हमें कमेंट करके बतायें।

साभार – स्पीकिंग ट्री

Featured Image- Source

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button