Science

Gmail उपभोक्ता अब Javascript फाइलें नहीं भेज पाएंगे

अपने सभी उपभोक्ताओं को संभावित वायरसों से बचाने के लिए प्रौद्योगिकी दिग्गज Google ने घोषणा की है कि Gmail पर 13 फरवरी से जावास्क्रिप्ट (Javascript) फाइलें नहीं भेजी जा सकेंगी। कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर कहा, “जीमेल पर वर्तमान में कई फाइल अटैचमेंट सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित है (जैसे .इएक्सइ, .एमएससी और .बीएटी)। अन्य प्रतिबंधित फाइलों की ही तरह अब आप .जेएस फाइलें नहीं भेज पाएंगे और इसे भेजने के दौरान एक सुरक्षा चेतावनी भी सामने आएगी।”

 

ब्लॉग पोस्ट में आगे कहा गया है कि अगर आप 13 फरवरी के बाद जावास्क्रिप्ट अटैचमेंट भेजना चाहते हैं तो आप गूगल ड्राइव, गूगल क्लाउड स्टोरेज और अन्य स्टोरेज समाधान के माध्यम से भेज सकेंगे या साझा कर सकेंगे।

Also Read: नोकिया जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन, सामने आई जानकारी

बता दें कि हाल ही में सर्च इंजन गूगल ने गूगल वॉयस में एक बड़ा अपडेट किया है। गूगल वॉयस का यह नया संस्करण एंडरॉयड, आईओएस और वेब के लिए उपलब्ध होगा। इस अपडेट के अंतर्गत अब यह फोटो शेयरिंग, ग्रुप चैट, स्पेनिश भाषा वॉयस मेल ट्रांसक्रिप्शन जैसी कई नई सुविधाओं को अपडेट किया है। बता दें काफी समय से गूगल वॉयस में कोई मेजर अपडेट देखने को नहीं मिला है। गूगल ने हाल ही में घोषणा की थी कि गूगल होम उपयोगकर्ता अब डिवाइस का उपयोग नेटफ्लिक्स स्ट्रीम करने में कर सकते हैं।

गूगल ब्लॉग पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार इस अपडेट के बाद गूगल वॉयस में इनबॉक्स को एक नया आयाम प्रदान किया गया है। जानकारी के अनुसार अब इनबॉक्स में टेक्स्ट मैसेज के लिए एक अलग टैब दिया जा रहा है। जिसकी मदद से अब बातचीत का एक नया जरिया मिलेगा, जिससे यूजर्स अपने सभी संपर्कों को एक ही जगह पर देख सकतें हैं।

Source – IANS

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button