Religion

गरुड़ पुराण में बताया गया है मृत व्यक्ति को जिंदा करने का ये अनोखा मंत्र Garuda Purana Mantras

Garuda Purana Mantras – आप लोग गरुड़ पुराण  के बारे में तो जानते ही होंगे, ये हिन्दू धर्म का एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस पुराण में स्वर्ग, नरक, पाप, पुण्य के अलावा भी बहुत कुछ है।गरुड़ पुराण में एक ओर जहां मौत का रहस्य है जो दूसरी ओर जीवन का रहस्य भी छिपा हुआ है।

गरूड़ पुराण पढ़ने के बाद पता चलता है कि उसमें संजीवनी विद्या का भी वर्णन मिलता है। संजीवनी विद्या वह है जिसके दम पर मृत व्यक्ति भी जिंदा हो जाता है। गुरु शुक्राचार्य के पास यह विद्या थी। इसी विद्या के दम पर उन्होंने कई मृत्य दैत्यों को फिर से जिंदा कर दिया था। शुक्राचार्य के पास दिव्य महामृत्युंजय मंत्र था जिसके प्रभाव से वह युद्ध में आहत सैनिकों को स्वस्थ कर देते थे और मृतकों को तुरंत पुनर्जीवित कर देते थे।

Source – Detechter.com

माना जाता है कि गरुढ़ पुराण में संजीवनी विद्या से संबंधित ऐसे-ऐसे मंत्र बताए गए हैं, जिससे मृत व्यक्ति भी जीवित हो सकता है। अगर इस मंत्र को सिद्ध करके, मृत व्यक्ति के कान में फूंका जाए, तो वह तुरंत उठ खड़ा होगा। लेकिन मंत्र सिद्धि के बाद, दशांश हवन और ब्राह्मण भोजन कराना जरूरी बताया गया है।

यह है वो संजीवनी मंत्र- यक्षि ओम उं स्वाहा

भगवान विष्णु कहते हैं कि मृत्यु के बाद, आत्मा को तुरंत शरीर मिल जाता है। लेकिन कर्मों की गति के आधार पर, कभी-कभी देर से भी शरीर मिलता है। मृत्यु के बाद, आत्मा वायु शरीर धारण करती है। उसके बाद पिंडदान से आत्मा, शरीर में बंध जाती है। इसीलिए मृत्यु के बाद, पिंडदान करने से, आत्मा को भटकन से मुक्ति मिल जाती है।
उल्लेखनीय है कि महामृत्युंजय मंत्र भी इतना ही असरकारक है।

यदि आप गरुड़ पुराण अपने फोन पर अभी पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर इसे आज ही प्राप्त करें। 

यदि कोई व्यक्ति मरणासन है या डॉक्टर ने हाथ टेक दिए हैं तो महामृत्युंजय मंत्र यदि सिद्ध किया हुआ है तो निश्चित ही व्यक्ति की मृत्यु टल जाएगी। ऋषि मार्कंडेय ने महामृत्युंजय मंत्र के बल पर अपनी मृत्यु को टाल दिया था, यमराज को खाली हाथ वापस यमलोक जाना पड़ा था। लंकापति रावण भी महामृत्युंजय मंत्र का साधक था। इसी मंत्र के प्रभाव से उसने दस बार अपने नौ सिर काट कर उन्हें अर्पित कर दिए थे।

‘महामृत्युंजय मंत्र’

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टि वर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

यह भी जानें – जानिए, कैसे हुई थी भगवान शिव के रहस्यमयी मंत्र महामृत्युंजय की रचना

शिव पुराण में इस मंत्र का वर्णन मिलता है। ऋग्वेद की 7/59/12 एवं यजुर्वेद की ऋचा 1/60 में भी इस मंत्र की महिमा का उल्लेख मिलता है। शुक्राचार्य ने रक्तबीज नामक राक्षस को महामृत्युंजय सिद्धि प्रदान कर युद्धभूमि में रक्त की बूंद से संपूर्ण देह की उत्पत्ति कराई थी।

यह भी जानें – हिन्दू धर्म ग्रन्थ गरुड़ पुराण में वर्णन है 36 भयानक नरकों का, जरूर जानिए

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

Back to top button