Science

Nokia 130 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,599 रुपए

HMD ग्लोबल ने भारत में नोकिया 130 फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 130 फीचर फोन की कीमत 1,599 रुपए है। यह फोन सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

Nokia 130

डिजाइन की बात करें, तो नोकिया 130 फीचर फोन के फ्रंट में ग्लोसी फिनिश दिया गया है। वहीं, बैक में मैट फिनिश दिया गया है। नोकिया 130 फीचर फोन रेड, ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। नोकिया 130 (2017) फीचर फोन में लोकप्रिय Snake Xenzia गेम भी है। वहीं, इसमें और भी गेम दिए गए है, जिसमें Ninja Up, Danger Dash, Nitro Racing, Air Strike, और Sky Gift है। यह गेम ट्रायल के लिए दिया गया है। बाद में यह गेम खेलने के लिए खरीदना होगा। नोकिया 130 में एक एलईडी टॉर्चलाइट भी है, जिसका इस्तेमाल दो बार टॉप कीय को प्रेस करने से ऑन होगा।

नोकिया 130 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

नोकिया 130 फीचर फोन में 1.8-इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। नोकिया 130 फीचर फोन में 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज के तौर पर दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32GB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह फोन भी नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर आधारित है।

कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 (2017) से 44 घंटे तक का FM रेडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। और एक बार चार्ज करने पर बैटरी से 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलने का भी दावा किया गया है। नोकिया 130 से हेडसेट या स्पीकर के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। नोकिया 130 में दिए गए कैमरे से तस्वीरें और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं।

वहीं, HMD ग्लोबल ने भारत में जून में अपना लोकप्रिय फीचर फोन नोकिया 3310 का नया अवतार लॉन्च किया था। नोकिया 3310 (2017) अभी भारत में 3,310 रुपए की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Source – BGR

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button