Facts & Mystery

ये हैं दुनिया की कुछ सबसे रहस्यमयी जगहें, अनसुलझे हैं इनके राज

हमारा संसार बहुत बड़ा है, भले ही हम आज के आधुनिक युग में रहते हों जहां पर हर प्रकार की तकनीक है  पर आज भी कुछ ऐसी बातें और रहस्य हैं जिनको हम शायद ही कभी जान सकते हैं।

विज्ञान की प्रगति और मनुष्य के बढ़ते बौद्धिक स्तर ने बहुत से सवालों का हल खोज लिया है, मगर अब भी ऐसे बहुत से रहस्य धरती और अंतरिक्ष में मौजूद हैं, जिनके आगे हमारा विज्ञान और बुद्धि हार जाती है. इन रहस्यों को जानने में हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

आपने मशहुर Bermuda Triangle के बारे में  जरुर सुना होगा, कहते हैं कि वो दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह है। यहां आजतक जो भी जहाज गया वो दुबारा कभी वापिस नहीं आया, यहां तक कि उसके अवशेष भी नहीं मिले। आज हम आपको बताएंगे दुनिया की 10 ऐसी जगहों के बारे में, जिसका रहस्य अब तक नहीं सुलझा, जहां जाकर कभी कोई इन्सान नहीं लौट सक।

Lake Anjikuni

ये एक ऐसी रहस्यमयी झील है जिसने एक-दो लोग नहीं, बल्कि एक पूरा गांव निगल लिया था। घटना नवम्बर 1930 की है। कनाडा में Anjikuni नाम की झील के किनारे Inuit नाम का एक गांव हुआ करता था। एक दिन Joe Labelle नाम का एक आदमी इस गांव में पहुंचा. वो पहले भी यहां आया था।

उसने देखा कि घर के चूल्हों पर पकाने के लिए खाना रखा हुआ था मगर वहां किसी भी घर में कोई इन्सान नहीं मिला. Labelle ने पास के शहर में टेलीग्राम भेजकर सूचना दी. आस-पास के गांवों में पूछने पर लोगों ने बताया कि वहां कुछ दिन पहले हवा में एक चमकती चीज़ उड़ती दिखी थी. इस गांव में लगभग 2000 लोग रहते थे मगर किसी का कुछ पता नहीं चला और न ही वो वजह पता चली जिस कारण इतने लोग एक साथ ग़ायब हो गए।

यह भी जानें – दुनिया की 5 सबसे भयानक और खतरनाक जगहें…

The Devil’s Sea

Devil’s Sea या Dragon’s Triangle प्रशांत महासागर में वैसी ही रहस्यमयी जगह है जैसे अटलांटिक महासागर में Bermuda Triangle. ये जगह जापान के तट पर है।

यहां से चीज़ें ग़ायब होने की कई घटनाएं सामने आने के बाद जापान सरकार ने Fishing के लिए इस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है. लोगों के अनुसार, इस जगह पर कभी-कभी कोई रौशनी, किसी इन्सान या वस्तु की आकृति दिखाई देती है।

1952 में जापान सरकार ने सच्चाई जानने के लिए एक रिसर्च टीम को एक जहाज़ ‘Kaio Maru No. 5’ से यहां भेजा था, लेकिन Crew Member और 31 लोगों सहित ये पूरा जहाज़ ग़ायब हो गया. एक और प्रचलित कहानी के अनुसार, Kublai Khan एक बार जापान पर कब्ज़ा करने की नीयत से इस समुद्र को पार कर रहा था, लेकिन उसके 40000 लोग Devil’s Sea में खो गए।

San Luis Valley

अमेरिका के Southern Colorado में San Luis Valley में कई बार रहस्यमयी आकृतियां जैसे कटे अंगों वाले जानवर और UFO दिखाई देते हैं।

UFO का दिखना यहां इतना आम है कि मेसोलिन नाम की एक महिला ने अपनी छत पर UFO Watch Tower बना लिया है, जहां 2000 से अब तक 50 से ज़्यादा बार UFO दिख चुके हैं।

Bennington Triangle

ये रहस्मयी जगह अमेरिका के Southwestern Vermont में स्थित है. इस इलाक़े में रौशनी और आकृतियां दिखाई देती हैं। 12 नवम्बर 1945 को Middie Rivers नाम का एक आदमी, जो वहां का गाइड था, रास्ता भटक गया और कहीं खो गया।

इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। 75 साल का मिड्डी इस इलाक़े से अच्छी तरह वाकिफ़ था। 1949 में 3 शिकारी उसी इलाक़े में ग़ायब हो गए. 1945 से 1950 के बीच ही वहां 5 ऐसी घटनाएं हुईं।

Point Pleasant

अमेरिका के West Virginia में स्थित एक छोटे कसबे Point Pleasant में नवम्बर 1966 से दिसम्बर 1967 तक एक रहस्यमयी जीव, लोगों को डराता रहा. इस विचित्र आदमी की लम्बाई लगभग 7 फीट थी और सीना काफ़ी चौड़ा था. इसकी आंखें आग जैसी और लगभग 10 फीट लम्बे पंख थे।.

लोग इसे Mothman बुलाते थे. 15 दिसम्बर 1967 को Silver Bridge के गिरने के बाद ये आकृति दिखना बंद हो गई. इसमें 46 लोग मरे थे।.

साभार – गजबपोस्ट

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button