Facts & Mystery

जानिए बांग्लादेश के हैरान कर देने वाले तथ्य Shocking Facts about Bangladesh

बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है लेकिन पहले यह भारत का हि अभिन्न अंग हुआ करता था। 1947 में भारत की आजादी के साथ ही बांग्लादेश कटकर पाकिस्तान का हिस्सा बना और साल 1971 में बंगला मुक्ति संग्राम के बाद भारत के सैन्य प्रयोग द्वारा एक अलग देश बना. वैसे बांग्लादेश से जुड़ी ऐसे कई अन्य रोचक बातें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. आज हम आपको बांग्लादेश से जुड़े कुछ ऐसे ही शॉकिंग फैक्ट्स बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं इसके बारे मे:

#1. यूनिसेफ के द्वारा करवाए गए एक सर्वे में यह रोचक खुलासा हुआ है कि बाल विवाह के मामले में बांग्लादेश का नंबर नाइजीरिया के बाद आता है यही नहीं पूरी दुनिया में बाल विवाह के मामले में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर आता है. बंगलादेश में सैकड़ों मामले हर साल ऐसे भी आते हैं जिसमें केवल पैसे या अन्य परिवारिक दबाव के चलते कम उम्र की लड़कियों की शादी बुजुर्गों के साथ कर दी जाती है.

#2. छोटा सा बंगला देश आबादी के मामले में बड़े-बड़े देशों को मात देता है. यह बहुत हैरानी की बात है कि बांग्लादेश जैसा छोटा देश आबादी के मामले में दुनिया में आठवें नंबर पर आता है जो एक बहुत ही गंभीर बात है. बांग्लादेश में प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है।.

#3. बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। जो बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा है। बांग्लादेश में 5 साल के राष्ट्रपति का चुनाव होता है, यहां कोई भी 2 बार से अधिक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता।

#4. बांग्लादेश का इतिहास भारत से बहुत ज्यादा मजबूती से जुड़ा हुआ है तथा भारत की प्राचीन सभ्यताओं का शासन बांग्लादेश तक में रहा है. यहां प्राचीन भारतीय साम्राज्य जैसे गुप्त, मगध तथा मुगलों का शासन रहा है. प्राचीन समय में ढाका पूरे दक्षिण एशिया का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली केंद्र था.

#5. बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में 15 लाख से अधिक लोगों को मौत के गले लगना पड़ा था। बांग्लादेश ने 26 मार्च 1971 में अपनी आजादी की घोषणा की, जो 16 दिसंबर 1971 को मिली। बांग्लादेश ने 4 नवंबर 1972 को अपना संविधान अंगीकार किया।

#6. खेलों के मामले में बांग्लादेश का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है. जबकि बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है. टेस्ट क्रिकेट में भी बांग्लादेश को मान्यता मिली हुई है तथा यह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला एशिया का चौथा देश है.

#7. बांग्लादेश की 80% आबादी किसान है। जो खेती पर निर्भर है। बांग्लादेश कपड़ों के निर्यात से सर्वाधिक आमदनी प्राप्त करता है। बांग्लादेश के लोग कम मुस्कराते हैं।

#8. बांग्लादेश में वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता प्राप्त है और आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में करीब 100,000 से भी ज्यादा महिलाएं देह व्यापार का हिस्सा बना बनी हुई है. इसके अलावा बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय भी है जहां करीब 13 लड़कियां और महिलाएं काम करती हैं.

#9. कटहल बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल है और बाघ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु तथा लिली बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल है.

#10. बांग्लादेश में एग्जाम के दौरान नकल करने को बहुत गंभीर अपराध माना जाता है तथा बांग्लादेश में एग्जाम के दौरान नकल करने पर पकड़े जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है.

#11. बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘अमर सोनार बांग्ला’ गुरूदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमश: भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है।

12. बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में हरे और लाल दो रंग प्रयोग किए गए हैं. जहां हरा रंग खुशहाली और प्रगति का प्रतीक है वही लाल रंग बांग्लादेश मुक्ति की लड़ाई में अपना खून बहाने वाले सेनानियों को एक श्रद्धांजलि है..

#13. बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर महास्थानगढ़ है। सबसे पहले संगठित रूप से इसी शहर में लोग बसे थे। बांग्लादेश के उत्तरी पूर्वी भाग स्थित सियालहट भी काफी पुराना शहर है। जहां तमाम धरोहर हैं।

#14. पुरुषों को यहां की महिलाओं से हाथ मिलाने से पहले ये जान लेना चाहिए कि इस हरकत से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यहां ऐसा करना सख्त मना है। इसकी जगह पुरुष अपना एक हाथ दिल के पास रखकर झुकते हुए महिलाओं को इज्जत देते हैं।

#15. सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। सुंदरवन का 40 फीसदी हिस्सा भारत में है, तो 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश में। सुंदरवन को यूनेस्को ने ‘विश्व हेरिटेज साइट’ में शामिल किया है, जो सुंदरी के पेड़ों के नाम पर रखा गया है। सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर रहते हैं।.

#16. बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है। बांग्लादेश भले ही गरीब देश है, पर ढाका आबादी समेत तमाम मापदंडों पर दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है।.

यह भी जानें – जानें, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के सबसे चौकानेवाले तथ्य

#17. बांग्लादेश की आर्मी में 3 लाख सैनिक हैं। जिनमें रिजर्व सैनिक भी शामिल हैं। बांग्लादेश की वायुसेना में 22,000 जवान हैं तो नौसेना में 24 हजार जवान।.

#18. बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में सबसे बड़ा सहयोगी है। मौजूदा समय में बांग्लादेशी शांति सैनिक कांगो, लाइबेरिया, दारफुर, हैती, लेबनान, दक्षिण सूडान, साइप्रस जैसे विवादित देशों में तैनात हैं।.

#19. बांग्लादेश में हर साल 80 से अधिक फिल्में बनती हैं। बांग्लादेश में भारतीय फिल्म स्टार राहुल रॉय की गिनती बड़े स्टार्स में होती है।

यह भी जानें – पाकिस्तान के 9 बेहद अजीब कानून

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button