Health

दांतो में होते हैं लगभग 300 प्रकार के बैक्टीरिया , जानें दातों से जुड़े मजेदार तथ्य

संसार के लगभग हर प्राणी के पास दांत होते हैं, दांत शरीर का वह अंग है जो भोजन को खाने, चबाने के काम आता है। दांतो की वजह से ही हम भोजन के स्वाद का आनंद ले सकते है और बिना दांतो के भोजन का स्वाद असंभव है।

आइए आपको दांतो से जुड़े कई मज़ेदार और रोचक तथ्य बताते हैं-

1. औसतन व्यक्ति ब्रश करने में अपने जीवन के कुल 39 दिन बिता देता है।

2. जो लोग cold drink ज्यादा पीते है, उन्हें दांतो की सड़न और कमज़ोरी होने की संभावना 62 प्रतीशत तक बढ़ जाती है।

3. हमारे शरीर का सबसे मज़बूत हिस्सा हमारे दांतो का ऊपरी भाग है।

4. ब्रश करने से हमारे दांत केवल 60 प्रतीशत ही साफ होते है, दांतो की पूरी सफाई उनमें धागा किए बिना नहीं हो सकती। इसलिए ब्रश करने के साथ – साथ रोज़ दांतो में धागा करने की आदत भी बनाएं।

5. Right handed पर्सन भोजन को अपनी right side से चबाता है जबकि left handed पर्सन अपनी left side से।

6. उंगलियों के निशानों की तरह हमारें दांतो के निशान भी भिन्न होते हैं।

7. दुनिया में सबसे महंगा दांत सर आइजैक न्यूटन का है। 1816 में उनके दांत को 3633 डॉलर में बेचा गया था जो कि आज के 36000 डॉलर के बराबर है। यानि के लगभग 22 लाख भारतीय रूपए के।

8. दांतो की मैल में लगभग 300 प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

9. एक कुत्ते के 42 दांत होते है, बिल्ली के 30, सुअर के 44 और हाथी के 26 दांत होते है।

10. दांतो का असली रंग हल्का पीला ही होता है इसलिए इन्हें White करने की कोशिश कभी न करे।

11. Switzerland देश में दांतो के डॉक्टरों से ज्यादा तो बैंक हैं।

12. प्राचीन रोमन लोग अपने दांतो को चमकाने के लिए पेशाब का इस्तेमाल करते थे।

13. गांधी जी अपने नकली दांत अपनी धोती में बाँध कर रखते थे। वह उन्हें केवल खाना खाते समय ही लगाया करते थे।

14. दांत के दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाएं। दर्द तुरंत दूर हो जाएगा।

15. हमारे दांत दो प्रकार के होते है – दूध के दांत और स्थाई दांत। एक बार स्थाई दांत टूट जाने से वापिस नहीं आते बल्कि नकली लगवाने पड़ते है।

16. अगर आप टॉयलेट जाते समय दांतो को दबाए रखें तो वो मज़बूत रहेंगे और आपको कभी भी लकवा नहीं होगा।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button