Facts & Mystery

आप सोच भी नहीं सकते हो, इतना कुछ होता है एक मिनट में इंटरनेट पर

What's Happened In Internet Every Minute

आज हम कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी और इंटरनेट(Internet)  की दुनिया में जी रहे हैं। जहाँ हर पल, कुछ न कुछ बदलता ही रहता है।इंसान इंटरनेट का इतना आदि हो गया है कि उसके बिना एक भी पल रह पाना उसके लिए मरने समान है। घर, ऑफिस, स्कूल या कोई अन्य जगह हर जगह इंटरनेट ने अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। बिना इंटरनेट के तो कोई भी काम संभव ही नही लगता है। ज़रा सोचिए यदि पूरे विश्व में एक मिनट भी इंटरनेट बंद हो जाये तो विश्व भर में लोगों को कितना नुकसान हो जाएगा। चारों तरफ हाहाकर सा मच जाएगा। इंटरनेट के बढ़ते विस्तार को देखते हुए आज लगभग हर चीज़ ऑनलाइन मिल जाती है।

क्या कहते हैं आंकड़े ?

आँकड़ो के अनुसार सन 2017 तक विश्व की जनसंख्या लगभग 747 करोड़ थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लगभग 500 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फ़ोन है। जिनमें लगभग 377 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

क्या होता है हर मिनट इंटरनेट (Internet) पर?

क्या आप जानना चाहते है कि इंटरनेट पर हर मिनट क्या होता है?  हम आपके सामने कुछ ऐसे तथ्य रखेंगे जिन्हें जानकर आप बिलकुल आश्चर्यचकित हो जायेगें।

1. एक मिनट में व्हाट्स एप्प पर लगभग 1.6 करोड़ संदेश भेजे जाते हैं।

2. एक मिनट में यूट्यूब पर लगभग 41 लाख वीडियो देखी जाती हैं।

3. गूगल प्ले स्टोर पर एक मिनट में लगभग 3.42 लाख ऍप्स डाउनलोड किये जाते हैं।

4. एक मिनट में गूगल पर लगभग 35 लाख प्रश्न पूछे जाते हैं।

5. इंस्टाग्राम पर एक मिनट में लगभग 43 हज़ार पोस्ट अपलोड की जाती है।

6. एक मिनट में लगभग 156 लाख ईमेल भेजे जाते हैं।

7. लिंक्ड इन पर एक मिनट में लगभग 120 नए एकाउंट बनाये जाते हैं।

8. फेसबुक पर एक मिनट में लगभग 90 हज़ार लॉगिन किये जाते हैं।

9. फेसबुक पर ही एक मिनट में लगभग 1 लाख फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है।

10. लगभग 2 लाख फोटोज अपलोड, 3 लाख आइटम शेयर और 50 हज़ार लिंक्स फेसबुक पर अपलोड किए जाते हैं ।

11. एक मिनट में पूरे विश्व में ऑनलाइन शॉपिंग पर 751522 डॉलर खर्च किये जाते हैं।

12. ट्विटर पर एक मिनट में लगभग 4.5 लाख ट्वीट भेजे जाते हैं।

13. टिंडर पर एक मिनट में 10 लाख स्वाइप भेजे जाते है।

14. नेटफ्लिक्स को एक मिनट में 70 हज़ार बार देखा जाता है ।

15. मैसेंजर पर एक मिनट में 15 हज़ार GIFs भेजी जाती हैं।

उपर्युक्त आँकड़ो से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि एक मिनट का इंटरनेट पर कितना महत्व है और कितनी तेजी से इंटरनेट संसार के नागरिकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है और अपनी महत्वता को उजागर कर रहा है।

– ये हैं Internet से जुड़े 5 ऐसे रहस्य जो आजतक रहस्य ही हैं

Abhinay Kanojia

अभिनय प्रसाद विज्ञानम् के लेखक हैं, इन्हें विज्ञान, इंटरनेट और Technology पर लिखना बहुत पसंद है।

Related Articles

Back to top button