Universe

Dwarf Planet Hindi – बौने ग्रह से जुड़ी जानकारी और तथ्य

Dwarf Planet Hindi Facts –  बौने ग्रह उन ग्रहों को कहते हैं जो आकार में ग्रहों से काफी छोटे होते हैं, हालांकि ये दूसरे ग्रहों की तरह सूर्य के केंद्र की परिक्रमा करते हैं पर ये आकार में दूसरे ग्रहों के उपग्रहों से भी छोटे होते हैं।

हमारे सौर-मंडल में इस तरह के पांच बौने ग्रह हैं, जिनके नाम हैं – प्लूटो, सायरस , हौमिया , मेक्मेक और एरीस।

लगभग एक दशक पहले ही बौने ग्रहों का अस्तित्व सामने आया, सन 2006 में जब वैज्ञानिकों ने प्लूटो से ग्रह की पदवी छीनी तब ये बहस जोर पकड़ने लगी कि आखिर ग्रह और छोटे ग्रह में क्या समानतायें या फिर हम कुछ ग्रहों को ग्रह क्यों नहीं मान सकते हैं?

Dwarf Planet – बौने ग्रह क्या हैं?

बौने ग्रह सौर-मंडल के आठ ग्रहों की तरह ही होते हैं, इनमें उनकी तरह बहुत सी समानतायें होती हैं। लेकिन इन ग्रहों को जो बौना बनाती है वह एक खास अंतर की वजह से है, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने बौने ग्रहों की एक परिभाषा दी है, आइये जानते हैं –

एक बौना ग्रह एक खगोलिय पिंड है जो –

  1. सूर्य की परिक्रमा करता है।
  2. इनमें इतना द्रव्यमान (Mass)  होता है कि ये अपने गुरूत्व के बल पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं, इनमें दूसरे छोटे पिंड़ो से बहुत अधिक Mass होता है जिसके कारण ये उन पिंडो के गुरूत्व के प्रभाव में ना आकर एक रेखा (Axis)  पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं। 
  3. अपनी कक्षा के आसपास  इनके कोई पड़ोसी ग्रह नहीं होता है।
  4. इन बौने ग्रहों को कोई भी उपग्रह नहीं होता है। 

बौने ग्रह के आकार

सौर-मंडल में सबसे बड़ा बौना ग्रह प्लूटो है जिसके बाद एरीस , मेक्मेक,  हौमिया (Haumea) और सबसे छोटा बौना ग्रह है – सायरस। सूर्य से निकटतम दूरी के क्रम में सबसे पहले सायरस आता है फिर प्लूटो उसके बाद हौमिया, मेक्मेक और सबसे दूर एरीस है।

नाम व्यास सूर्य से दूरी कक्षा अवधि
सायरस 950 km 413,700,000 km (2.77 AU) 4.6 years
प्लूटो 2,372 km 5,874,000,000 km (39.26 AU) 248.0 years
हौमिया 1,960 km – 1,518 km × 996 km 6,452,000,000 km (43.13 AU) 283.3 years
मेक्मेक 1,434 km × 1,422 km 6,850,000,000 km (45.79 AU) 309.9 years
एरीस 2,326 km 10,120,000,000 km (68.01 AU) 560.9 years

 

साभार – स्पेस-फैक्ट्स

यह भी जानें- Pluto Facts And Details In Hindi : प्लूटो के बारे में अद्भुत तथ्य और जानकारी

Pallavi Sharma

पल्लवी शर्मा एक छोटी लेखक हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, सनातन संस्कृति, धर्म, भारत और भी हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतीं हैं। इन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button