Plants and Animals

मिलिए रंग -बिरंगे खून वाले जीवों से, लाल रंग से भी परे है दुनिया

DIFFERENT BLOOD COLORS OF ANIMALS – इस धरती पर अधिकतर जानवरों का खून लाल रंग का ही होता है, इंसानों से लेकर के स्तनधारी जीव और पक्षी सभी में लाल रंग का ही खून पाया जाता है। पर यह कहना गलत होगा कि धरती पर रहने वाले हर जीव के खून का रंग लाल ही होगा। देखिए अलग अलग रंग के रक्त वाले जीव।

हरा

आपने गिरगिटों को तो देखा ही होगा जो कि छिपकली की तरह लगते हैं पर ये खास तरह का गिरगिट है जिसका नाम  न्यू गिनिया है और इस गिरगिट का खून हरा होता है. हरे खून की वजह से इसकी मांसपेशियां और जीभ भी हरी होती है।

नीला

 

ऑक्टोपस (Octopus)  का खून का नीले रंग का होता है। ऑक्टोपस के रक्त में तांबे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसके चलते इसका खून नीला हो जाता है।

रंगहीन

क्रोकोडाइल आइसफिश का रक्त रंगहीन और पारदर्शी होता है. अंटार्कटिक की गहराई में बेहद ठंडे तापमान में रहने वाली इस मछली के रक्त में हिमोग्लोबिन (लाल रक्त वर्णक) और हिमोसाइनिन (नीला रक्त वर्णक) नहीं होता है।

पीला

सी क्यूकम्बर कहा जाने वाला यह जीव देखने में भले ही हरा लगे लेकिन इसका खून पीले रंग का होता है. वैज्ञानिक अब तक इसका कारण नहीं समझ पाए हैं.

बैंगनी

पीनट वॉर्म कहे जाने वाले इस कीड़े का रक्त बैंगनी रंग का होता है. इसके शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता तो उसका रंग बैंगनी या कभी कभार गुलाबी होता जाता है।

लाल क्यों?

इंसान और कई स्तनधारियों के लाल खून की वजह है रक्त में खूब आयरन वाले प्रोटीन. इस प्रोटीन को हिमोग्लोबिन कहा जाता है. ऑक्सीजन सोखते ही इस प्रोटीन का रंग लाल हो जाता है।

– दुनिया में सिर्फ 40 लोगों के पास है यह ‘Golden Blood’ जो एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप है
– दुनिया के सबसे अजीब लोग रोज पीते हैं जिन्दा जानवरों का खून

(रिपोर्ट: क्लाउस एस्टरलुस/ओएसजे)

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button