Facts & Mystery

विज्ञान के अगर यह प्रयोग फेल हो जाते तो दुनिया ही खत्म हो जाती!

Dangerous Science Experiments Hindi – विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें प्रयोग करके ही चीजों और सिद्धातों को प्रूफ किया जाता है। वैज्ञानिक किसी भी प्रयोग को करते हैं तो उसके परिणामों को माप कर ही करते हैं।

पर जैसा की हम जानते हैं कि विज्ञान के विषय में जब तक पूरी तरह से प्रयोग करके सिद्ध ना किया जाये को कोई भी उस पर विश्वास नहीं करता है। विज्ञान में सिद्धातों से ज्यादा प्रयोग करके सिद्ध की गई वस्तुओं की मान्यता ज्यादा होती है।

हर आविष्कार किसी ना किसी प्रयोग द्वारा ही आज हमारे सामने है, वैज्ञानिकों की जिज्ञासा के बल पर ही मैं और आप तकनीक की एक नई दुनिया में आकार बैठे हुए हैं।

अब हम बात जब प्रयोगों की कर ही रहे हैं तो यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि हर प्रयोग हमारे भले के लिए ही होता है ये जरूरी नहीं है, प्रयोग का अच्छाई और बुराई से कोई लेना देना नहीं होता है।

जैसा कि मैंने पहले बताया कि जब भी वैज्ञानिक किसी खास तरह का Experiment (प्रयोग) करते हैं तो वह परिणामों को माप कर ही करते हैं पर ये जरूरी नहीं है जो उन्होंने सोचा हो वह हर बार हो जाये। कभी – कभी प्रयोग इतना खतरनाक हो जाता है कि उसे तुंरत बंद ही करना पड़ता है।

महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला जो कि बिजली के वैज्ञानिक थे ऐसे ही एक प्रयोग के कारण पूरी दुनिया में छा गये थे, उनके प्रयोग से लोगों को डर लगने लगा कि अगर यह फेल हो गया या टेस्ला ने जैसा सोचा है वैसा नहीं हुआ तो दुनिया ही खत्म हो जायेगी।

यह भी जानें – जानें, विज्ञान के कुछ बहुत भयानक प्रयोग जिन्होंने सभी को डरा दिया था

दोस्तों, वैसे तो विज्ञान की विशाल दुनिया में हर रोज कई प्रयोग होते रहते हैं पर कुछ ऐसे प्रयोग भी हुए हैं जिन्होंने एक समय पर दुनिया की नींव ही हिला कर रख दी थी। आज मैं इस वीडियो में आपको ऐसे ही बेहद खतरनाक प्रयोगों के बारे में बताऊँगा जो अगर सही से ना हों तो दुनिया भी खत्म हो सकती है।

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button