Science

21 प्रेरणादायक विचार जो आपकी सोच को तुरंत बदल देंगे

Best Motivational Quotes – कभी कभी एक विचार, एक शब्द और एक वाक्य हमारी जिंदगी बदल देता है। कहते भी हैं कि संसार में सबसे शक्तिशाली शब्द ही होते हैं। ये शब्द की ही शक्ति है कि लाखों लोग एक व्यक्ति के इशारे पर काम करने लग जाते हैं और उसकी हर बात को मानते भी हैं।

जब भी जिंदगी में हम निराशा में पड़े होते हैं तो ऐसे में हमे एक मार्गदर्शक की जरूरत होती है, यदि वह मार्ग हमें विचारों के माध्यम से मिल जाये तो हमारी जिंदगी बदल सकती है। जिंदगी को बदलने के लिए आपको बस एक दृढ़ निश्चय करना होगा और विचारों को आत्मासात करना होगा।

आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही 21 प्रेरणादायक विचार बताने वाले हैं, जो किसी भी निराश व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा भर देंगे और वह अपने में एक अनोखा ही आत्मविश्वास पायेगा।

  1. सफल होने के लिए ज़रूरी है कि आपकी सफल होने की इच्छा, और यह इच्छा असफल होने के भय से ज्यादा प्रबल हो।

2. आपके एक मिनट के आक्रोश का मतलब है कि आपने प्रसन्नता के साठ सेकंड खो दिए।

3. जब सारा संसार कहता है, कि  हार मान लो, तब  उम्मीद आपसे कहती है कि  एक बार और कोशिश करो।

4. हार और गलतियां आशीर्वाद और वरदान की तरह होती हैं, यह जितने ज्यादा मिले उतना ही अच्छा होता है।

5. विश्वास बनाने में सालों लगते हैं, तोड़ने में एक क्षण और उसे पुन: प्राप्त करने में पूरा जीवन बीत जाता है।

6. जब जिंदगी आपको रोने के लिए सौ वजहें दे, तो आप दिखा दीजिये कि  हँसने के लिए  आपके पास हज़ार वजहें हैं।

7. विचार करने के लिए खूब समय लें, लेकिन जब काम करने का समय आये तो सोचना  बंद करके अपने काम में जुट जाएँ।

8. अगर आप अपने अतीत से बहार निकलने में समर्थ हैं, तो आप अपने जीवन की हर समस्या से बाहर निकलने में समर्थ हैं।

9. आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते  कि एक नया लक्ष्य ना बना सकें या एक नया सपना ना देख सकें।

10. भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान होता है, लेकिन यह जरुरी नहीं कि  भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चले। इसलिए आप अपने रास्ते खुद चुनिए। क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।

11. इस संसार में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा।

12. आधे रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।

13. जिन्दगी में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती हैं, बल्कि यह हमारी छुपी हुई ताकत और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती हैं। कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन और मजबूत हो।

14. अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैं। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं।

15. आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलते हैं  जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।

यह भी जानें – ऐ पी जे अब्दुल कलाम जी के 60 अनमोल विचार, जो आपको बदल के रख देंगे

16. आपके पास कोई डिग्री का ना होना फायदेमंद है , अगर आप कोई इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

17. मनुष्य का हर एक दिन भगवान का उपहार है । हर दिन एक नया अवसर है जीवन में कुछ नया या अच्छा  करने के लिए।

18. “हो सकता है’ और ‘नहीं हो सकता है’ के बीच में सिर्फ एक शब्द का अंतर है और ये ही शब्द आपके जीवन की दिशा निर्धारित करता है।

19. किसी के रंग रूप पर ना जाएँ, वो धोखा दे सकता है, किसी की सम्पति पर ना जाएँ, वो कम हो सकती है। ऐसे इंसान की तलाश करें जो आपको मुस्कराने की वजह दे सके। क्यूंकि एक मुस्कान किसी बुरे दिन को भी अच्छा बना सकती है।

20. जीवन और समय, ये दो सबसे अच्छे शिक्षक हैं। जीवन हमें समय का सही ढंग से उपयोग सिखाता है और समय हमें जीवन का सही तात्पर्य सिखाता है।

21. हम किसी गलत इंसान से प्रेम कर सकते हैं, गलत इंसान के लिए रो सकते हैं। लेकिन एक बात पक्की है, हमारी गलतियाँ हमें सही इंसान तक पहुँचने में हमारी मदद करती हैं।

यकीन मानिए इन विचारों को आप रोज आत्मासात करके अपने जीवन में उतारेंगे तो आपको जीवन का हर पल नया लगेगा, एक अलग ऊर्जा का संचार होगा और आत्मविश्वास बढ़ जायेगा। इस बढ़ते हुए आत्मविश्वास के कारण आप हर मुकाम को पा सकेंगे।

Shubham

शुभम विज्ञानम के लेखक हैं, जिन्हें विज्ञान, गैजेट्स, रहस्य और पौराणिक विषयों में रूचि है। इसके अलावा ये पढ़ाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button