Science

असफल नहीं होना चाहते हैं तो इन 10 गलतियों से जरुर बचें

असफलता एक चुनौती की तरह ही है जिसे हमें स्वीकार करके आगे बढ़ जाना चाहिए। अक्सर हम सुनते हैं कि फलना आदमी पहले बहुत असफल होता था फिर बाद में उसे ऐसी सफलता हासिल की जिससे उसकी एक मिशाल कायम हो गई। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो असलता से काफी डर जाते हैं, और फिर उसी में उलझ कर अपना धन और कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। यदि आपको असलता के डर से आगे बढ़ना है तो इन 10 आदतों को जल्दी से छोड़ दे –

बिना प्लानिंग के ही काम करते हैं
असफल होने वाले लोग कभी प्लानिंग नहीं करते। उन्हें लगता है कि सबकुछ उनके कंट्रोल में है। इस कारण वे हमेशा परेशान होते रहते हैं।

आसानी से डिस्टर्ब हो जाते हैं
असफल लोग असहज होते हैं। फोकस के साथ कोई एक काम नहीं करते। थोड़ी सी परेशानी आने पर डिस्टर्ब हो जाते हैं।

कभी रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करते
कभी रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करते। जैसे- अभी क्या किया ? क्या करना छूट रहा है ? चाहें तो मोबाइल कैलेंडर, या अपनी डायरी और प्लानर में रिकॉर्ड मेंटेन कर सकते हैं।

पॉजिटिव नहीं रह पाते
वे कभी पॉजिटिव नहीं रहते। पॉजिटिव एक्टिविटी जैसे योगा, मेडिटेशन करके खुद को एकाग्र करने की कोशिश नहीं करते। पॉजिटिव रहने से आप का दिमाग शांत रहेगा और आप नये काम की सोच पायेंगे।

फन टाइम प्लान नहीं करते
काम के साथ फन भी जरुरी होता है। ओवरवर्किंग से वे शॉर्ट टाइम सक्सेस पा लेते हैं लेकिन फ्यूचर में परेशान होते रहते हैं। समय कीमती है पर आपको काम के अलावा कभी – कभी फन टाइम भी निकालना पड़ेगा।

वीकेंड भूल जाते हैं
वीकेंड में हम अपने साथ वक़्त बिता सकते हैं। फैमिली को टाइम देने के साथ पूरे हफ्ते की प्लानिंग कर सकते हैं। रिफ्रेश होते हैं। वे ऐसा नहीं करते।

प्रायोरिटी निर्धारित नहीं करते
किस समय पर कौन सा काम करना जरुरी हैं ? ऐसी कोई प्रायोरिटी असफल लोग निर्धारित नहीं करते। न ही वे निजी जिदंगी में प्रायोरिटी बनाते हैं, न ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में।

गोल नहीं बनाते
वे कभी लक्ष्य निर्धारित नहीं करते। बिना गोल के जीवन बिता देते हैं। उनमें विश्वास की कमी होती है। वे लोगों से जुड़ने में असहज होते हैं। यदि गोल निर्धारित रखें तो आसानी से सफलता पा सकते हैं।

हार से घबरा जाते हैं
वे हार मिलने पर इतने घबरा जाते हैं कि दोबारा कोशिश भी नहीं करते। जबकि सफल लोग हार मिलने के बाद भी विश्वास नहीं खोते और सक्सेस होते हैं।

काम को टालते हैं
असफल लोगों की यह सबसे बड़ी समस्या है काम को टालना। असफल लोग हर काम को टालते हैं। आज नहीं कल करेंगे, सुबह नहीं शाम को देख लेंगे। ऐसा नेचर उनका हो जाता हैं।

इन 10 आदतों को यदि कोई दूर कर ले तो फिर शांत दिमाग से सोचकर सफलता का स्वाद चख सकता है, सफलता कोई एक दिन में नहीं मिलती है, पर कोशिश हम रोज कर सकते हैं।

Shivam Sharma

शिवम शर्मा विज्ञानम् के मुख्य लेखक हैं, इन्हें विज्ञान और शास्त्रो में बहुत रुचि है। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिक विज्ञान में है। साथ में यह तकनीक और गैजेट्स पर भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button