Universe

वैज्ञानिकों को पहली बार मिला सौरमंडल के बाहर एक ‘चन्द्रमा’

हमारे सौरमंडल में बुध और शुक्र ग्रह को छोड़कर सभी ग्रहों के पास अपना – अपना चंद्रमा होता है। हर चंद्रमा अपने ग्रह की परिक्रमा करता है। अब पहली बार वैज्ञानिकों को सौर मंडल के बाहर एक चंद्रमा मिला है, जिस पर अभी भी शोध कार्य जारी हैं।

अबतक हम सौर-मंडल के बाहर सिर्फ ग्रहों को खोजते आये हैं जिनमें हमे बहुत कामयाबी भी मिली है। सौर-मंडल के बाहर के ग्रहों को Exo-Planets कहते हैं। वैज्ञानिको की मानें तो उनके मुताबिक उन्होंने पहली बार किसी Exomoon को देखा है।

सांकेतिक चित्र

खगोल वैज्ञानिकों ने सफलता प्राप्त करते हुए पहली बार सौरमंडल से बाहर एक चंद्रमा का पता लगाया है. यह करीब 4,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक तारे के पास एक विशाल ग्रह की परिक्रमा कर रहा है।

इसे भी जानें – क्या एक मरा हुआ अन्तरिक्ष यात्री किसी दुसरे ग्रह पर जीवन को पैदा कर सकता है?

अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने केप्लर अंतरिक्ष दूरदर्शी से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया. विश्लेषण के अनुसार, उन्होंने बताया कि एक ग्रह के आगे या पीछे नजर आ रहा छोटा बिंब चंद्रमा हो सकता है।

विश्वविद्यालय के डेविड किपिंग और एलेक्स टीके ने हमारे सौरमंडल से बाहर संभावित चंद्रमा पाया है. संभावित चंद्रमा के लगभग नेपच्यून के आकार का होने के कारण इसे ‘नेप्टमून’ का नाम दिया गया है। इस अनुसंधान का प्रकाशन ‘न्यू साइंटिस्ट’ जर्नल में किया गया है।

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

One Comment

  1. Bro mai aapke hi topics pe videos banata hu… Aap bahut accha likhte hai or btate bhi hai… Thannxxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button