Facts & Mystery

यह हैं दुनिया के सबसे अजीब लोग

यह दुनिया रहस्यों और विचित्रता से भरी हुई है, इस संसार में जैसा हम देखते हैं जरुरी नहीं है कि वैसा ही सच भी हो। दूर से जो दिखाई देता है वो कभी-कभी पास से आने पर एकदम बदल जाता है। दुनिया में इंसानो का भी यही हाल है ज्यादातर लोग नार्मल ही हैं पर कुछ लोग इतने विचित्र होते हैं कि उन्हें देखने और मिलने से भी आम लोगों को डर लगने लगता है।

आज हम आपको विश्व के सबसे अजीब लोगों से मिलाने जा रहे है और इस से भी अजीब उनकी कहानिया है। हमारा दावा है की आपने ऐसे अजीब लोगों के बारे में आज से पहले नहीं सुना होगा। इन लोगो की शख्सियत इतनी अनूठी है की आप इसे जान के आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

डिवॉन हिल- 18 साल की उम्र में है विश्व के सबसे ताकतवर इंसान।

डिवॉन ने अपने सारे जीवन को बॉडी बिल्डिंग के लिए समर्पित कर दिया है। वो रोज़ करीब पांच हज़ार कैलोरीज का खाना खाते है। यह खाना उनकी माँ बनाती है। वो रोज़ आम इंसानो द्वारा की जाने वाली कसरत से कई गुना ज़्यादा कसरत करते है। इतना ही नहीं डिवॉन दो बार ओलम्पिक मैडल भी जीत चुके है।

साराह मपेली- ये हैं मक्खियों की रानी।

यह माना जाता है की साराह के शरीर से रानी मधुमक्खी जैसी गंध आती है जिस कारण से सारी अन्य 12,000 मधुमक्खियां उनसे आ कर चुपक जाती है। मगर साराह इसे एक मैडिटेशन तकनीक मानती है जिस से वो यह सब कर पाती है।

मंगली मुंडा – इनकी शादी कुत्ते से हुई है।

भारत में कई अजीब घटनाएं होती रहती है मगर आप यह जान के हैरान हो जायेंगे की मंगली मुंडा की शादी एक कुत्ते से कर दी गयी। इसकी वजह ये बताई गयी की मंगली मुंडा की कुंडली में मंगली होने का दोष था और उसकी शादी अगर कुत्ते से करदी जायेगी तो यह दोष कुत्ते पर चला जाएगा।

चंद्रा ओरायन – पेड़ पर चढ़ना बाएं हाथ का खेल है।

चंद्रा ओरायन के लिए नारियल पर चढ़ना बाएं हाथ का खेल है लोग इन्हे हनुमान का अवतार मानते है क्योँकि इनके 7 सेंटीमीटर की पूछ भी है।

क्रिस्टल- एक हाथ से करती है वेटलिफ्टिंग।

कहते है न की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती कुछ एस ही कर दिखाया है क्रिस्टल ने जो एक हाथ होने के बाद भी भारी से भारी वजन आसानी से उठा लेती है। उनका ये हाथ एक दुर्घटना में जाता रहा मगर फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

गंगा और जमुना- ये दोनों बहने जन्म से ही जुडी हुई है।

गंगा और जमुना अपने नाम की तरह ही आपस में जुडी हुई है इन दोनों की वर्तमान आयु करीब 45 वर्ष है। मगर इन दोनों ने अपने जीवन पर इस विकृति को हावी नहीं होने दिया है। इनके जज़्बे को हमारा सलाम।

डुआंगजे समाक़समाम – इनसे बड़ा हाथ शायद ही किसी का हो

इनको एक बहुत ही विलक्षण बीमारी है जिसे मैक्रोडिस्ट्रोफिया लाइपोमेटूसा कहा जाता है। इस बीमारी में फैट शरीर के किसी एक भाग में ही कैद हो जाता है।

क्लॉडिओ विएरा डी ओलिवैरा

इनका सर इस हद तक मुड़ा हुआ है की इनकी ऑंखें पीछे की तरफ आ गयी हैं इनको भी एक बहुत विलक्षण बीमारी हो गयी है जिसे कंजेनिटल आर्थ्रोजायरोपोसि कहते है। इस बीमारी में शरीर के जॉइंट्स बहुत ज़्यादा बड़े हो जाते है।

कीथ गॉर्डन- टैटूमैन

कीथ के शरीर पर शायद ही कोई ऐसी जगह हो जहाँ पर टैटू ना हो उन्होंने अपने सारे शरीर पर टैटू बना रखे है जिसमे वो करीब 5000 डॉलर खर्च कर चुके है।

Source: Facts Verse

Team Vigyanam

Vigyanam Team - विज्ञानम् टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button